suvichar

कश्मीर में 200 आतंकी सक्रिय, 50 सिर्फ नॉर्थ कश्मीर में

Updated: शुक्रवार, 18 सितम्बर 2020 (16:55 IST)
जम्मू। कश्मीर में ऑपरेशन ऑल आउट छेड़ने वाली भारतीय सेना की चिंता का विषय अब नॉर्थ कश्मीर बन गया है। उत्तरी कश्मीर में कई कामयाबियों के बावजूद 50 से अधिक सक्रिय आतंकी उसके लिए सिरदर्द बनते जा रहे हैं। हालांकि सेना कहती है कि नार्थ कश्मीर की ओर बढ़ने वाले आतंकियों का ‘भव्य स्वागत’ होगा और उनका हश्र भी उनके जैसा होगा जिन्हें सेना मार गिरा चुकी है।
ALSO READ: बेटे का जनाजा देखना या इंतजार करना, यही है कश्मीरी मांओं की किस्मत...
ट्विटर हैंडल पर रेडियो चिनार के तहत जारी बयान में सेना ने माना है कि आतंकियों का फोकस अब समर्थन मिलने के कारण नार्थ कश्मीर की ओर है। वह दावा करती थी कि साउथ कश्मीर में आतंकियों को अधिक समर्थन नहीं मिल पा रहा है, जिस कारण नवगठित टीआरएफ तथा पीएएफएफ नामक आतंकी गुटों ने भी नार्थ कश्मीर को ही चुना है।
 
सेना ने पिछले 7 महीनों में कश्मीर में 26 से अधिक आतंकी कमांडरों को ढेर किया है। इनमें से आधे नॉर्थ कश्मीर में ही मारे गए हैं। सेना के बकौल, जिस तरह से अब आतंकियों का फोकस प्वाइंट नॉर्थ कश्मीर है, ठीक उसी प्रकार से सेना समेत अन्य सुरक्षाबलों को भी इसी इलाके में दबाव बनाना पड़ रहा है, जहां 50 के करीब आतंकी एक्टिव हैं। उसके अनुसार कश्मीर में अनुमानतः 200 आतंकी सक्रिय हैं।
पिछले 7 महीनों के दौरान मारे गए आतंकियों, नेस्तनाबूद किए गए आतंकी ठिकानों, पकड़े गए आतंकियों के समर्थकों व ओवर ग्राउंड वर्करों के प्रति जानकारी देते हुए सेना कहती है कि माना कि नॉर्थ कश्मीर में लोग आतंकियों के साथ सहानुभूति दिखा रहे हैं पर सेना का दावा था कि यह सब डर के मारे है।
 
सेना के अतिरिक्त जम्मू कश्मीर पुलिस भी पिछले दिनों इसके प्रति कहती रही है कि आतंकी अब अपना बेस नॉर्थ कश्मीर की ओर मोड़ चुके हैं, जबकि उनके रहस्योद्‍घाटनों के मुताबिक, आतंकियों की नई रणनीति के तहत आतंकी नॉर्थ कश्मीर में कार्रवाइयां करेंगे और पत्थरबाज साउथ कश्मीर में।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख