Daily Horoscope
✕

अब कुलगाम में 2 आतंकी ढेर, सर्दी के कारण पहाड़ों से नीचे उतर रहे आतंकियों से मुठभेड़

Updated: मंगलवार, 4 जनवरी 2022 (15:00 IST)
जम्मू। भयानक सर्दी के कारण पहाड़ों से नीचे उतरे आतंकियों को ढेर करना सुरक्षाबलों के लिए आसान हो गया है। इसी क्रम में सुरक्षाबलों ने आज भी कुलगाम के ओके गांव में 2 आतंकियों को मार डाला।
 
आतंकवादियों को मार गिराने से पहले सुरक्षाबलों ने उन्हें कई बार आत्मसमर्पण के लिए कहा। परंतु उन्होंने हथियार डालने के बजाय सुरक्षाबलों पर गोलीबारी का सिलसिला जारी रखा। ये दोनों आतंकवादी एक मकान में छिपे हुए थे।

बार-बार अपील करने के बाद भी जब आतंकवादी बाहर नहीं निकले तो सुरक्षाबलों ने भारी हथियारों का इस्तेमाल करते हुए एक के बाद एक दूसरों को ढेर कर दिया। कल भी लश्करे तौयबा के एक शीर्ष कमांडर समेत दो आतंकियों को मार डाला गया था।
 
जानकारी के अनुसार मंगलवार तड़के हल्की बर्फबारी के बीच उन्हें कुलगाम के ओके गांव में कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सुरक्षाकर्मी गांव में पहुंच गए और आतंकियों की तलाश से पूर्व उन्होंने गांव की घेराबंदी कर ली। जैसे ही उन्होंने तलाशी अभियान शुरू किया तभी एक मकान में छिपे कुछ आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देख उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।
 
सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई से पहले आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया परंतु हर बार उन्होंने इसका जवाब गोलीबारी से किया। मारे गए आतंकवादियों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है परंतु सूत्रों के अनुसार ये दोनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से संबंधित बताए जाते हैं।
 
मारे गए आतंकवादियों में एक जिला कमांडर बताया जाता है। हालांकि पुलिस ने अभी तक अधिकारिक तौर पर इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। मुठभेड़ स्थल से हथियार व गोलाबारूद भी बरामद हुआ है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख