1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Weekend curfew will be imposed in Delhi, more restrictions will be imposed

बढ़ता Corona, दिल्ली में लगेगा वीकेंड कर्फ़्यू, और भी पाबंदियां लगाईं

कोरोनावायरस
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने लगातार बढ़ते कोरोनावायरस (Coronavirus) मामलों के मद्देनजर सप्ताहांत कर्फ्यू (Weekend Curfew) कर्फ्यू लागू करने का फ़ैसला किया है, जिसके तहत अब शनिवार और रविवार को रात्रि कर्फ़्यू के अलावा दिन में में भी कर्फ़्यू रहेगा।
 
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि डीडीएमए की बैठक में वीकेंड कर्फ़्यू लगाने का फ़ैसला किया गया। उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सबके लिए कर्फ्यू की पाबंदी होगी।
 
उन्होंने कहा कि मेट्रो और बस में 50 फ़ीसदी क्षमता से चलने के फ़ैसले के बाद देखने में आया कि बस स्टाप और मेट्रो स्टेशन के सुपर स्प्रेडर बनने की आशंका है। इसलिए अब पूरी क्षमता से बस और मेट्रो को चलाने के निर्णय लिया गया है। बस और मेट्रो में सभी को मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
उपमुखमंत्री ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले अब घर से काम करेंगे, जबकि प्राइवेट दफ़्तरों को 50 फ़ीसदी क्षमता से खोलने का फ़ैसला लिया गया है।
 
उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है और बहुत आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकलें। कोरोना के नियमों का सख़्ती से पालन करें और मास्क लगाएं।
अगला लेख
क्या बला है ये बुल्ली बाई’ ऐप, जानिए पूरा मामला?