Daily Horoscope
✕

पंजाब में BSF ने बरामद किए 2 पाकिस्तानी ड्रोन

Updated: सोमवार, 7 अगस्त 2023 (21:02 IST)
2 Pakistani drones Recovered : पंजाब के अमृतसर और तरनतारन जिले में 2 अलग-अलग घटनाओं में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) के पास 2 पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किए गए। रविवार रात करीब 10 बजे अमृतसर के रतन खुर्द गांव के पास बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से आ रहे ड्रोन की आवाज सुनी। निर्धारित अभ्यास के तहत ड्रोन को रोकने का प्रयास किया गया।
 
सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे अमृतसर के रतन खुर्द गांव के पास बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से आ रहे ड्रोन की आवाज सुनी। अधिकारी ने कहा, निर्धारित अभ्यास के तहत ड्रोन को रोकने का प्रयास किया गया।
 
उन्होंने बताया कि सोमवार को बीएसएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान रतन खुर्द गांव के खेत से बैटरी सहित ड्रोन (हेक्साकॉप्टर) को बरामद कर लिया गया।
 
एक अन्य घटना में बीएसएफ के जवानों ने तड़के करीब साढ़े तीन बजे तरनतारन जिले के राजोके गांव के पास पाकिस्तान की ओर से आ रहे एक ड्रोन की आवाज सुनी, जिसके बाद उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की।
 
अधिकारी ने बताया कि बाद में एक संयुक्त तलाशी के दौरान बीएसएफ और पुलिस ने राजोके के एक खेत से ड्रोन (क्वाडकॉप्टर) को बरामद कर लिया।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

अगला लेख