Daily Horoscope
✕

Kathua Terror Attack : आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, सेना के गश्ती दल पर किया था हमला

Updated: गुरुवार, 25 जुलाई 2024 (18:57 IST)
2 aides of terrorists arrested : जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सेना के गश्ती दल पर हुए आतंकी हमले में संलिप्तता के लिए आतंकवादियों के 2 मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी देने से इनकार कर दिया, जिससे आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के प्रयासों में बाधा उत्पन्न हुई।
 
पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकी गतिविधियों से निपटने को लेकर जारी प्रयासों के तहत आतंकियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। जिले के दूरस्थ मछेड़ी इलाके में हथियार बंद आतंकवादियों द्वारा आठ जुलाई को घात लगाकर किए गए हमले में एक जूनियर कमीशन अधिकारी सहित सेना के पांच जवान शहीद हुए थे और पांच अन्य लोग घायल हुए थे।
ALSO READ: जम्मू-कश्मीर में जुलाई में 13 जवान शहीद, 12 आतंकी ढेर
प्रवक्ता ने बताया, इन व्यक्तियों ने पुलिस से महत्वपूर्ण जानकारी जानबूझकर छिपाई थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान बिलावर के कलना धानू परोल के रहने वाले लायाकत अली उर्फ ​​पावू और मल्हार के बौली मोहल्ला के रहने वाले मूल राज उर्फ ​​जेनजू के रूप में हुई है।
 
प्रवक्ता के अनुसार, दोनों ने पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी देने से इनकार कर दिया, जिससे आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के प्रयासों में बाधा उत्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि मल्हार थाने में अली और राज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 61 (1) (आपराधिक साजिश), 113 (आतंकी कृत्य), 147 (भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने के प्रयास), 150 (युद्ध छेड़ने की योजना को सुविधाजनक बनाने के इरादे से छिपाना) और ‘इग्रेस एंड इंटरनल मूवमेंट कंट्रोल’ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
ALSO READ: कैसे खत्म होगा आतंकी नेटवर्क, अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को बताया
प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले के संबंध में 100 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ की गई और 40 से अधिक अन्य के खिलाफ निवारक उपाय अमल में लाए गए हैं। उन्होंने बताया, इन समर्थकों की गिरफ्तारी हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

LoC : बर्फबारी से पहले घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तान, एलओसी पर बढ़ाई गई चौकसी, 100 से ज्यादा आतंकियों की हलचल

मुंबई एयरपोर्ट के पास कथित अवैध मस्जिद पर कार्रवाई के निर्देश, MMRDA ने MIAL को दिया आदेश

Weather Update : नवंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

अगला लेख