dharma sangrah
✕

दिल्ली में एक बार फिर 10वीं की छात्रा से दरिंदगी, विरोध करने पर की मारपीट

Updated: शनिवार, 4 फ़रवरी 2023 (12:17 IST)
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर एक नाबालिग के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। किसी बदमाश ने स्कूल से लौट रही 10वीं की छात्रा को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया है, वहीं छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने बुरी तरह से मारपीट की है। वारदात के बाद छात्रा को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
यह वारदात नरेला इलाके में गुरुवार की दोपहर की है। इस वारदात में बुरी तरह जख्मी छात्रा को रोहिणी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता और उसके पिता के बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की पहचान के लिए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है।
 
दुष्कर्म के दौरान छात्रा ने आरोपी के चंगुल से छूटने के लिए खूब हाथ पांव चलाए, लेकिन आरोपी ने पास में पड़े पत्थर से उसकी खूब पिटाई कर दी। काफी देर तक छात्रा के साथ बर्बरता और मनमानी के बाद आरोपी पीड़िता को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया।
 
इसके बाद पीड़िता ने चीख-चिल्लाकर राहगीरों को बुलाया और घटना की जानकारी दी। इसके बाद छात्रा को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस आरोपी की पहचान करने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

LoC : बर्फबारी से पहले घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तान, एलओसी पर बढ़ाई गई चौकसी, 100 से ज्यादा आतंकियों की हलचल

मुंबई एयरपोर्ट के पास कथित अवैध मस्जिद पर कार्रवाई के निर्देश, MMRDA ने MIAL को दिया आदेश

Weather Update : नवंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

MP के बालाघाट में चाउमीन खाने से 130 लोग बीमार, 100 से ज्यादा बच्चे अस्पताल में भर्ती

Lucknow Deshaj Utsav : आल्हा, नकटौरा और लोकगीतों की गूंज से झूम उठा लोहिया पार्क, पद्मश्री मालिनी अवस्थी भी पहुंचीं

अगला लेख