सम्बंधित जानकारी
- अंधेरे में पाकिस्तान, कराची से लेकर इस्लामाबाद तक पॉवर ब्लैकआउट
- पाकिस्तान से बोला अमेरिका, मुंबई हमले के लिए लखवी को ठहराए जिम्मेदार
- जम्मू-कश्मीर में समस्या पैदा करने के लिए पाकिस्तान आसान लक्ष्य तलाश रहा : डीजीपी
- पाकिस्तानी कोर्ट का आदेश- मसूद अजहर को 18 जनवरी तक गिरफ्तार किया जाए...
- Bigg Boss 14 : घर के अंदर पहुंचे सलमान खान, साफ किया राखी सावंत का बिस्तर
10 जनवरी : आज इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर
नई दिल्ली। कुंडली बॉर्डर पर किसानों की बैठक, भारत ऑस्ट्रेलिया टेस्ट, पाक में पॉवर ब्लैक आउट समेत इन खबरों पर 10 जनवरी, रविवार को रहेगी सबकी नजर...
08:36 AM, 10th Jan
3 नए कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों और सरकार के बीच बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला है। दोनों ही पक्ष इस मामले में झुकने को तैयार नहीं है। कुंडली बॉर्डर पर 10 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक बुलाई गई है, जिसमें सरकार के रुख को लेकर चर्चा की जाएगी। वहीं टीकरी बॉर्डर पर आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में जुटे कलाकार।
08:32 AM, 10th Jan
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मैच पर ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत नजर आ रही है। इस मैच की पहली पारी में टीम इंडिया सिर्फ 244 रन बना कर ऑल आउट हो गई थी।
08:31 AM, 10th Jan
पाकिस्तान में शनिवार की देर रात अचानक बिजली गुल होने से हड़कंप मच गया। कराची से लेकर इस्लामाबाद तक सभी शहरों में अंधेरा छा गया। जल्द ही पाकिस्तान में पॉवर ब्लैकआउट की खबर दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गई।
