kundali milan
✕

किसान आंदोलन से लेकर मॉडर्ना की कोरोन वैक्सीन तक, आज इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर

Updated: मंगलवार, 1 दिसंबर 2020 (08:35 IST)
नई दिल्ली। किसान आंदोलन से लेकर मॉडर्ना की कोरोन वैक्सीन तक, ग्रेटर हैदराबाद निगम चुनाव से लेकर दक्षिण भारत के बदले मौसम के मिजाज तक इन खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर...


07:33 AM, 1st Dec
दक्षिण भारत के 3 राज्यों में फिर चक्रवात का खतरा। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप के तटीय इलाकों में 1 से 4 दिसंबर तक भारी बारिश संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात 2 दिसंबर को श्रीलंका के तट को पार करेगा, जिसके कारण तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने तमिलनाडु और केरल के दक्षिणी क्षेत्रों के लिए भीषण तूफान को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है और कहा है कि इन क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की उम्मीद है।
ALSO READ: निवार के बाद तमिलनाडु पर मंडराया एक और तूफान का खतरा

07:32 AM, 1st Dec
ग्रेटर हैदराबाद नगर निकाय के लिए आज सुबह 7 बजे से वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में विधानसभा और संसदीय चुनाव की तरह प्रचार हुआ। अमित शाह, जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज नेतानों ने संभाली प्रचार की कमान। 150 वार्डों के चुनाव के लिए 74,44,260 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। मतों की गिनती चार दिसंबर को होगी।
ALSO READ: GHMC चुनाव के लिए मतदान: जी किशन रेड्डी, ओवैसी ने डाला वोट

07:32 AM, 1st Dec
अमेरिकी फर्म ‘मॉडर्ना’ ने सोमवार को अमेरिका और यूरोप में अपनी वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी के लिए नियामक (रेगुलेटरी) में आवेदन किया है। कंपनी का दावा है कि क्लीनिकल ट्रायल में वैक्सीन 94.1% तक असरदार साबित हुई है। वैक्सीन को आज विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से मंजूरी मिलने की संभावना है।
ALSO READ: कोरोना वैक्सीन से जुड़ी बड़ी खबर, मॉडर्ना ने अमेरिका में मांगी इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी

07:31 AM, 1st Dec
कृषि कानून से नाराज किसानों का दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन जारी। केंद्रीय कृषिमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 1 दिसंबर को दोपहर 3 बजे किसान यूनियन की बैठक बुलाई। कृषिमंत्री ने कहा है कि पहले निर्णय हुआ था कि किसान भाइयों के साथ अगले दौर की बातचीत 3 दिसंबर को होगी, लेकिन किसान अभी भी कड़ाके की सर्दी के बीच आंदोलन कर रहे हैं। दिल्‍ली में कोरोना महामारी का खतरा भी है इसलिए बातचीत पहले होनी चाहिए।
ALSO READ: Live Updates : कृषिमंत्री तोमर ने आज बातचीत के लिए बुलाया, कुछ ही देर में किसानों की बैठक

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगात, शुरू की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना

परिसीमन विधेयक पर DMK हुआ नरम, विपक्षी दल गरम, केंद्र सरकार के दो संभावित प्रस्तावों पर टिकी नजरें, किसने क्या कहा

CEC के साथ फोटो खिंंचवा कर विवादों में घिरे दिग्गज कांग्रेस नेता अजय सिंह,अब बोले- मुझे पता नहीं था वो ज्ञानेश कुमार थे

कौन है भारत का 'AI किड' राउल जॉन अजू, मॉस्को में जिसके मुरीद हुए राष्ट्रपति पुतिन; पीएम मोदी के बारे में क्या बोले

MMDR एक्ट विवाद: झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में संकल्प प्रस्ताव पारित

अगला लेख