• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
  6. गडकरी को मिलेगी भाजपा की कमान!
Written By ND

गडकरी को मिलेगी भाजपा की कमान!

नितिन गडकरी
महाराष्ट्र के नेता नितिन गडकरी का नाम भाजपा के अगले अध्यक्ष पद के लिए तय माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों ने रविवार को बताया कि 52 वर्षीय गडकरी का नाम पार्टी अध्यक्ष राजनाथसिंह के उत्तराधिकारी के रूप में लगभग पक्का हो गया है।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा- गडकरी का नाम तय है। उनका चयन लालकृष्ण आडवाणी ने पार्टी के अन्य नेताओं से विचार-विमर्श के बाद किया है। मालूम हो कि गडकरी के नाम ने उस समय जोर पकड़ा, जब संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि अगला अध्यक्ष दिल्ली की चौकड़ी (अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, एम. वेंकैया नायडू तथा अनंत कुमार) से बाहर का होगा।

बताया जाता है कि भागवत ने गडकरी तथा गोआ के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पारीकर का नाम अगले अध्यक्ष पद के लिए सुझाया था, जबकि पार्टी सूत्र इस बात पर जोर दे रहे हैं कि यह "चयन" आडवाणी ने किया है। (नईदुनिया)