श्रावण मास में नागपंचमी का त्योहार कब मनाया जाएगा, क्या हैं शुभ मुहूर्त?
Nag Panchami 2024: नागपंचमी का त्योहार सावन माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। सामान्यतः नागपंचमी का पर्व हरियाली तीज के 2 दिनों बाद आता है। इस दिन 12 प्रमुख नागों की पूजा की जाती है जो कि सभी शिवजी के गण हैं। इनमें से भी नौ नाग प्रमुख हैं। इस बार नाग पंचमी का पर्व 9 अगस्त 2024 शुक्रवार को मनाया जाएगा।ALSO READ: 72 साल बाद दुर्लभ संयोग के साथ शुरू होगा सावन का श्रावण मास, जानें शुभ मुहूर्त और सोमवार की डेट
पंचमी तिथि प्रारम्भ- 09 अगस्त 2024 को रात्रि 12:36 एएम से।
पचमी तिथि समाप्त- 10 अगस्त 2024 को तड़के 03:14 एएम समाप्त।
अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलम्।
शङ्ख पालं धृतराष्ट्रं तक्षकं कालियं तथा॥
एतानि नव नामानि नागानां च महात्मनाम्।
सायङ्काले पठेन्नित्यं प्रातःकाले विशेषतः।
तस्य विषभयं नास्ति सर्वत्र विजयी भवेत्॥
मन्त्र अर्थ- नौ नाग देवताओं के नाम अनन्त, वासुकी, शेष, पद्मनाभ, कम्बल, शङ्खपाल, धृतराष्ट्र, तक्षक तथा कालिया हैं। यदि प्रातःकाल नियमित रूप से इनका जप किया जाता है, तो नाग देवता आपको समस्त पापों से सुरक्षित रखेंगे तथा आपको जीवन में विजयी बनाएंगे।ALSO READ: श्रावण मास में शिव पूजा के खास नियम जान लें, मिलेगा महादेव का आशीर्वाद
9 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त :
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 12:53 तक.
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:39 से 03:33 तक.
गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:06 से 07:27 तक.
सायाह्न सन्ध्या: शाम 07:06 से 08:10 तक.
अमृत काल: शाम 07:57 पी एम से 09:45 तक.
निशिथ काल: रात्रि 12:05 से 12:48 तक ( अगस्त 10).
रवि योग: 02:44am अगस्त 10 से 05:48am तक.ALSO READ: श्रावण मास में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए कौन से शिवलिंग की पूजा करना चाहिए?

