Hanuman Chalisa
✕

चमोली त्रासदी: मिट्टी, पानी और बयार, नहीं रहे जीवन के आधार!

Updated: सोमवार, 8 फ़रवरी 2021 (14:14 IST)
टिहरी डेम को रोकने वाले सुंदरलाल बहुगुणा 94 वर्ष के हो गए. नदी-नदी, तालाब- तालाब और जंगल जंगल करने वाले अनुपम मिश्र मर गए.

ब्रह्मपुत्र के किनारे मोलाई वन उगा देने वाले 'फॉरेस्ट मैन' जादव पायेंग भी जंगलों में खप गए. वे अब 58 साल के हैं.

चिपको आंदोलन से जुड़ीं और उत्तराखंड के इसी चमोली के आसपास की रहने वाली गौरा देवी ने भी फसलों की तरह पेड़ उगाए और उनकी रक्षा की.

किंकरी देवी, राजेन्द्र सिंह और ..और ...एंड और...

यह सब लोग पहाड़ों, नदियों और जंगलों के साथ साथ चले, उनके साथ जिए, उनके साथ ही चलते-चलते ही कुछ मर गए कुछ आने वाले दिनों में मर जाएंगे.

इस दुनिया के हम शेष लोगों ने जंगल, जमीन, पानी, पेड़ और पहाड़ों के लिए लड़ने वाले इन चंद ताक़तवर नामों की मुक्ति के सारे रास्ते बंद किए. क्योंकि हमने पेड़ काटे, जंगल घटाए, पानी रोका, और पहाड़ों के कद छोटे किए.

नदी किनारे इमारत बनाई, कारखाने बनाये इसलिए पानी हमारे घरों में घुस आता है, हमने पहाड़ छोटे किए इसलिए वो हमारे ऊपर धंस जाते हैं, हमने पेड़ काटे इसलिए आसमान की सारी आफ़त हमारी छतों पर ही गिरती हैं.

यही नियम था एक. अपनी-अपनी जगह पर रहना. लेकिन हमने नियम तोड़ दिए इसलिए प्रकृति नियम तोड़ने पर रिएक्ट करती है. हम उसे त्रासदी समझते हैं. यह त्रासदी नहीं, प्रकृति की सहजता है कि वह अभी भी आपके साथ ठीक से बर्ताव कर रही है.

बात सिर्फ इतनी सी है, पानी को पानी की जगह चाहिए, पहाड़ को पहाड़ की जगह और नदी को अपनी जगह चाहिए. जैसे आपको आपका घर चाहिए.

फिर चाहे उसे उसकी जगह आप ख़ुद दीजिए या फिर सरकार से पूछिए कि आपके घोषणा पत्र में प्रकृति कहां है? क्यों नहीं है?

पूछिए कि प्रकृति की जगह सड़क क्यों है, डेम क्यों है, ब्रिज क्यों है, प्लांट क्यों है, प्रोजेक्ट क्यों है?

केदारनाथ क्यों है, और चमोली क्यों है?

और अंततः सत्तर साल की सभी सरकारों से पूछिए की वो एक सौ पचास मजदूर कहां हैं, जिन्हें इस शाम अपने घर अपने बच्चों के साथ होना चाहिए था?
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

अगला लेख