manglik dosh calculator
✕

राजनीति से संन्यास के सवाल पर शिवराज ने दिया यह जवाब...

Updated: गुरुवार, 13 दिसंबर 2018 (16:36 IST)
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली हार की जिम्मेदारी ली, लेकिन राजनीति के संन्यास के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब तक अर्थी पर नहीं जाऊंगा, तब तक जनता की सेवा करूंगा' उन्होंने केंद्र की राजनीति जाने से भी इंकार कर दिया।
 
मध्यप्रदेश में किसी भी बड़ी पार्टी को जनता ने बहुमत नहीं दिया है। कांग्रेस 114 सीटों के साथ प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनी है और सरकार बना रही है। भाजपा को 109 सीटें मिली हैं। शिवराज सिंह ने कहा कि आजी‍वन जनता की सेवा करूंगा।
‍
शिवराज सिंह ने कहा कि जनता के लिए जीऊंगा, जनता के लिए मरूंगा। राजनीति से कैसा संन्यास। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा आदि, मध्य और अंत मध्यप्रदेश है। कभी केंद्र की रा‍जनीति में नहीं जाऊंगा। शिवराज सिंह ने ऐलान किया है कि इसी महीने आभार यात्रा निकाली जाएगी।

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

बिल क्लिंटन से जेनसन हुआंग तक: अमेरिका में ताकतवर पुरुषों की अय्याशियों पर आखिर इतनी मेहरबानी क्यों?

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

अगला लेख