Hanuman Chalisa

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार, किसानों की कर्जमाफी हो सकती है पहला बड़ा फैसला

Updated: गुरुवार, 13 दिसंबर 2018 (16:34 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत के बाद राज्य शासन के अधिकारियों ने किसानों की कर्जमाफी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। माना जा रहा है कि यह राज्य में कांग्रेस सरकार का पहला बड़ा फैसला हो सकता है। 
 
राज्य शासन के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सहकारिता विभाग के उपसचिव पीएस सर्पराज ने संचालक संस्थागत वित्त संयोजक, राज्यस्तरीय बैंकर्स कमेटी और प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक को पत्र लिखकर किसानों की ऋणमाफी योजना के क्रियान्वयन के लिए जानकारी मांगी है।
 
पत्र में लिखा गया है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा अपने जन घोषणा पत्र में सरकार बनने के 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की गई है। इस घोषणा की पूर्ति के लिए किसानों की ऋणमाफी योजना को तैयार किया जाना है। अधिकारियों से कहा गया है कि उनके अधीन कार्यरत बैंकों द्वारा किसानों को वितरित कृषि ऋण अवशेष की जानकारी 30 नवंबर की स्थिति के अनुसार उपलब्ध कराएं।
 
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने किसानों का ऋण माफ किए जाने का वादा किया था, वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों से वादा किया था कि सरकार बनने के 10 दिनों के भीतर किसानों का ऋण माफ किया जाएगा। कांग्रेस ने इसके साथ ही धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपए प्रति क्विंटल करने का भी वादा किया है।
 
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 68 सीटों में तथा भारतीय जनता पार्टी ने 15 सीटों में जीत हासिल की है, वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को 5 सीटें तथा बहुजन समाज को 2 सीटें मिली हैं।

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

अगस्त में बारिश ने किया निराश, गर्मी ने तोड़ा 125 साल का रिकॉर्ड; सितंबर में भी कम बारिश का अनुमान

नेपाल: विनाशकारी बाढ़ से उबरने के लिए 4-5 अरब डॉलर की दरकार

LPG Price 1 September: सितंबर की शुरुआत में महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर, जानें दिल्ली-मुंबई समेत 4 महानगरों में नए दाम

Top News 1 September: अगस्त में 125 साल की गर्मी का रिकॉर्ड टूटा, अन्ना हजारे अस्पताल में भर्ती, मेसी का संन्यास

Indus Waters Treaty : सिंधु जल संधि पर भारत का बड़ा पलटवार, वर्ल्ड बैंक की मध्यस्थता अदालत के फैसले को किया खारिज

अगला लेख