sawan somwar

शिवराज सिंह ने कहा, जो वादा किया, उसे हर हाल में पूरा किया...

Updated: सोमवार, 26 नवंबर 2018 (16:30 IST)
छतरपुर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छतरपुर और निवाड़ी में अपनी जनसभाओं में कहा कि उनकी सरकार ने पिछले कार्यकाल में सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास किया, अब हम समृद्ध मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए कटिबद्ध हैं। सरकार ने जो भी वादा किया है, उसको हर हाल में पूरा किया है।


चौहान ने छतरपुर जिले के बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र के घुवारा में पार्टी प्रत्याशी ललिता यादव और विधानसभा निवाड़ी में पार्टी प्रत्याशी अनिल जैन के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी अपने वादे पूरे नहीं किए। उनके नेता बकवास करने में ज्यादा भरोसा रखते हैं, लेकिन भाजपा की सरकार ने जो भी वादा किया है, उसको हर हाल में पूरा किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान यहां के लोगों से वादा करके गया था कि क्षेत्र को कॉलेज और अस्पताल दूंगा तो उस वादे को पूरा करके बताया भी है। अब वादा पूरा करने की बारी आप लोगों की है। उन्होंने कहा कि किसान हमेशा से भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता रहा है। हमने पिछले 15 वर्षों में किसानों के हितों में कई योजनाएं चलाईं हैं, आगे भी काम होते रहेंगे।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस के जमाने में किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलता था। खासकर बुंदेलखंड क्षेत्र की स्थिति तो बेहद दयनीय थी, लेकिन भाजपा की सरकार ने बुंदेलखंड के विकास में कोई कमी नहीं रखी और यहां पर किसानों के लिए कई सिंचाई परियोजनाओं का काम किया है। इससे यहां के क्षेत्रों की लाखों एकड़ जमीन पर सिंचाई हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार तो 54 वर्षों में कुछ कर नहीं पाई, लेकिन हमने 15 वर्षों में मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से निकालकर विकसित राज्य बना दिया है तो इस पर उन्हें गुस्सा आ रहा है। निवाड़ी में चौहान ने कहा कि उन्होंने निवाड़ी को जिला बनाकर अपना वचन पूरा किया है। अब बारी यहां की जनता की है। जनता अपने वचन को पूरा करे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बार वचन पत्र लेकर आई है, लेकिन वे सिर्फ वचन देते हैं, उनको पूरा करने का काम भाजपा की सरकार करती है। उन्होंने पंजाब, कर्नाटक में भी किसानों को कई वचन दिए थे, लेकिन उनके वचन आज तक पूरे नहीं हुए हैं।

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

यहां के एल्युमिनाई OG हैं, PM नरेंद्र मोदी की GenZ स्टाइल में स्‍पीच, मोदी जी ने किसे कह डाला नाराज फूफा जी

PM नरेंद्र मोदी ने किया दिल्‍ली मेट्रो का सफर, अब तक 12 दफा कर चुके हैं यात्रा, बच्‍चों से ऐसे की गुफ्तगू

AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी ने बताया जियो का अगला रोडमैप

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

अगला लेख