Hanuman Chalisa
✕

कचरे ने कपल को रातोंरात बनाया करोड़पति...

Updated: सोमवार, 26 नवंबर 2018 (17:35 IST)
कहते हैं इंसान की किस्मत कब बदल जाए कहा नहीं जा सकता है। ऐसा ही वाकया अमेरिका के लुइसियाना में हुआ। यहां एक कपल की किस्मत कचरे ने बदल दी और उन्हें करोड़पति बना दिया। अब आप सोचेंगे भला कचरे से किस्मत का क्या संबंध? तो हम आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।
 
वायरल हो रही एक खबर के मुताबिक लुइसियाना के एक कपल हैरोल्ड और टीना को घर में सफाई के दौरान कचरे में लॉटरी का टिकट मिला। उनकी गुम हो चुकी लॉटरी टिकट उन्हें घर की सफाई के दौरान कूड़े में मिली। जब तक वह मिलती तब तक उसका रिजल्ट भी निकल चुका था, लेकिन किसी को उसकी कोई खबर नहीं थी।
 
लॉटरी लोटो ड्रॉ की थी और इसका रिजल्ट घोषित हुए भी काफी समय हो गया था, लेकिन उस समय उन्हें वह टिकट नहीं मिला। उस दिन जब वे घर की सफाई कर रहे थे तो उनके घर के एक कोने में रखे नाइटस्टैंड में लॉटरी टिकट रखी मिली। इस क्लेम की करने की आखिरी तारीख से पहले उन्हें ये टिकट मिल गई।
 
लॉटरी नतीजे घोषित होने के 180 दिनों के भीतर क्लेम किया जा सकता है। दोनों ने फटाफट लॉटरी की वेबसाइट खोली और अपनी लॉटरी का नंबर मिलाया। दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दोनों भागकर लॉटरी सेंटर पहुंचे और वहां जानकर उन्होंने क्लेम किया। दोनों रातोरात करोड़पति बन गए। लॉटरी जीतने पर दोनों ने 1.8 मिलियन डॉलर यानी करीब 12.68 करोड़ रुपए जीत लिए। उनके लिए दु:खभरी बात यह रही कि टैक्स काटने के बाद सिर्फ 1.27 मिलियन डॉलर यानी 9 करोड़ रुपए ही मिलेंगे।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

LIVE: असम में बड़ा ट्रेन हादसा, 7 डिब्बे पटरी से उतरे

आसान नहीं है शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की राह

कंगना रनौत का बड़ा हमला, सोनिया गांधी की राजनीतिक एंट्री और मेनका गांधी को घर से निकालने पर उठाए सवाल

Top News 11 November: दुनिया के 100 प्रदूषित शहरों में 91 भारतीय शहर, माइक्रोसॉफ्ट ने एनवीडिया को पीछे छोड़ा

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

अगला लेख