Hanuman Chalisa

RSS के सर्वे से भाजपा में हड़कंप, सरकार को बचाने के लिए संघ ने संभाला मोर्चा

Updated: बुधवार, 17 अक्टूबर 2018 (14:42 IST)
मध्यप्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने के भाजपा के दावे को संघ के सर्वे ने बड़ा झटका दिया है। सूत्र बताते हैं कि संघ ने जो सर्वे कराया है उसके अनुसार पार्टी में जमीनी स्तर पर समन्वय में भारी कमी देखी गई है, वहीं संघ के सर्वे में करीब एक तिहाई मौजूदा विधायकों और कुछ मंत्रियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 
 
संघ के सर्वे में मालवा और महाकौशल में पार्टी की हालत खराब पाई गई है। इसके साथ ही संघ ने कई मंत्रियों और विधायकों की कार्यशैली को लेकर भी सवाल उठाए हैं। संघ के इस सर्वे के बाद भाजपा में हड़कंप मच गया है। पिछले दिनों भोपाल आए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संघ के कार्यालय 'समिधा' पहुंचकर संघ के नेताओं से पार्टी की जमीनी तैयारियों और पार्टी की मौजूदा स्थिति का फीडबैक लिया था। बैठक में शाह ने संघ के नेताओं से सक्रिय होने का अनुरोध भी किया था।
 
शाह के दौरे के बाद सक्रिय हुए संघ के कार्यालय में मैराथन बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। एक तरह से संघ ने चुनावी कमान अब अपने हाथ में लेते हुए भाजपा के बड़े नेताओं के साथ लंबी बैठक की। संघ के वरिष्ठ नेता अरुण जैन और दीपक विस्पुते ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह और संगठन महामंत्री सुहास भगत से अब तक की चुनाव तैयारियों की रिपोर्ट ली है।
 
'समिधा' में कई घंटे चली बैठक में चुनाव की रणनीति को लेकर मंथन हुआ। बैठक में ये तय हुआ कि बूथ स्तर पर और मजबूती के लिए संघ के दो कार्यकर्ता हर बूथ पर तैनात होंगे, जो पार्टी के साथ बूथों पर समन्वय का काम करेंगे। बैठक में संघ के नेताओं ने मंत्री और विधायकों के व्यवहार और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का मुद्दा भी उठाया।
 
संघ नेताओं ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की कि लोग मुख्यमंत्री शिवराजसिंह के कामकाज से तो खुश हैं, लेकिन स्थानीय नेताओं को लेकर उनमें खासी नाराजगी है। बैठक में एट्रोसिटी एक्ट को लेकर प्रदेश में बने नए सियासी माहौल को लेकर भी चर्चा हुई। दूसरी ओर संघ ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से सभी विधानसभा सीटों की अलग-अलग रिपोर्ट भी मांगी है।
 
इसके साथ ही प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने के लिए अब संघ ने अपने आनुषांगिक संगठनों को भी चुनाव मैदान में उतरने के निर्देश दे दिए हैं।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का एक्सप्रेस-वे और निवेश पर बड़ा दांव, गंगा-विंध्य समेत नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मिलेगी रफ्तार

UP News : योगी सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ा तोहफा, 2,023 रुपए करोड़ का प्रावधान, 5 मंडलों में खुलेंगे आयुष मेडिकल कॉलेज

योगी सरकार ने अनुपूरक बजट में राजस्व विभाग के लिए खोला खजाना, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

देवभूमि में कांवड़ियों का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन से किया अभिनंदन, CM धामी ने परोसा भोजन

अगला लेख