Daily Horoscope

हिम्मत है तो संघ पर प्रतिबंध लगाकर दिखाए कांग्रेस : राकेश सिंह

Updated: रविवार, 11 नवंबर 2018 (17:50 IST)
भोपाल। कांग्रेस के वचन-पत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं पर प्रतिबंध लगाने की बात कहने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस में हिम्मत है तो संघ पर प्रतिबंध लगाकर दिखाए। उन्होंने इसे कांग्रेस के विनाश की शुरुआत बताया है।
 
सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कांग्रेस के वचन पत्र में आरएसएस को लेकर जो बात कही गई है, उससे कांग्रेस के मंसूबे साफ दिखाई देते हैं। एक राष्ट्रवादी संगठन को लेकर कांग्रेस द्वारा की जा रही राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण है।

 
कांग्रेस पहले भी 3 बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश कर चुकी है और उसे मुंह की खाने के बाद संघ से प्रतिबंध हटाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि यह सच्चाई है कि कांग्रेस देश को बांटने वाली ताकतों और विघटनकारी तत्वों के साथ खड़ी रहती है और उसे आगे भी ऐसा करने से कोई परहेज नहीं है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख