Hanuman Chalisa
✕

भीड़ पर भड़कीं भाजपा सांसद, तलवार से काट लो मेरी गर्दन...

Updated: मंगलवार, 4 सितम्बर 2018 (16:20 IST)
शहडोल। मध्यप्रदेश में इन दिनों भाजपा सांसद, विधायक, मंत्रियों को एससी-एसटी एक्ट में संशोधन पर लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा रहा है। ऐसा ही कुछ शहडोल में भाजपा सांसद रीति पाठक के साथ हुआ है। विरोध को देखते हुए रीति पाठक भड़क गईं और कहने लगीं 'जाओ तलवार और फर्शा ले आओ और मेरा गला काट लो..।' इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 
 
वायरल वीडियो में सांसद रीति पाठक लोगों पर भड़कती हुई कह रही हैं कि 'तलवार, फर्शा ले आओ और मेरा गला काट दो'। शहडोल में सांसद रीति पाठक का घेराव कर लोगों ने अपना विरोध जताया। लोगों का आरोप था कि संसद में रीति पाठक ने जनता की बात को सही तरीके से नहीं रखा। इसके बाद देखते ही देखते सांसद लोगों पर भड़क गईं।

मध्यप्रदेश में इन दिनों एससी-एसटी एक्ट को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए और मंत्रियों, सांसद और विधायकों का घेराव कर रहे हैं। इसके चलते अब कई सांसदों और विधायकों ने अपने कार्यक्रम रद्द करने शुरू कर दिए हैं। 
(फाइल फोटो- फेसबुक)

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

अगला लेख