ramcharitmanas

...तो अंधेरे में डूब सकता है देश का बड़ा हिस्सा

Updated: मंगलवार, 4 सितम्बर 2018 (15:08 IST)
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, बिहार, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, झारखंड समेत उत्तर भारत के बड़े हिस्से में भयंकर बिजली संकट पैदा हो सकता है। खबरों के मुताबिक, इन इलाकों में बिजली सप्लाई करने वाले एनटीपीसी के प्लांट में कोयले का स्टॉक खत्म होने की कगार पर है।


एनटीपीसी के संयंत्रों से इन इलाकों में 4200 मेगावॉट बिजली पैदा होती है। हालांकि ऐसे किसी भी हालात को टालने के लिए केंद्र सरकार जुटी हुई है। अंग्रेजी अखबार इकनॉमिक टाइम्स में छपी खबर में एनटीपीसी के सीनियर एक्‍जीक्‍यूटिव ने बताया कि झारखंड के राजमहल माइंस से कोल इंडिया करीब 55,000 टन कोल सप्लाई करती थी।

अब यह घटकर 40,000 टन हो गया है। बरसात के मौसम में यह घटकर 20,000 टन पर आ जाता है। इस कारण एनटीपीसी के संयंत्रों के पास कोयले का स्टॉक कम हो गया है। कोल इंडिया के एक्‍जीक्यूटिव ने स्वीकार किया है कि राजमहल माइंस के मौजूदा भंडार लगभग खाली हो गए हैं और प्रोडक्शन लेवल बरकरार रखने के लिए माइंस के विस्तार की जरूरत है।

विस्तार में स्थानीय जमीन अधिग्रहण के मुद्दे बाधा बन रहे हैं। बताया जा रहा है कि राजमहल माइंस से सटे दो गांवों- बंसबीहा और तालझारी में भूमि अधिग्रहण के लिए लंबे समय से कोशिश की जा रही है।

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों पर जलवायु के गंभीर खतरे का डर

Top News 3 September: 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

अगला लेख