1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2018
  3. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. MP CM Shivraj Singh brother in law sanjay singh joined congress

कांग्रेस का बड़ा दांव, शिवराज की पत्नी के भाई संजय कांग्रेस में शामिल

Shivraj Singh
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं की दलबदल की दौड़ भी जारी है। जहां भाजपा ने पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता प्रेमचंद गुड्‍डू को कांग्रेस से तोड़कर भाजपा में शामिल कर लिया, वहीं अगले ही दिन यानी शनिवार को कांग्रेस ने भी बड़ा दांव चल दिया। 
 
दिल्ली में मुख्‍यमंत्री ‍शिवराजसिंह की पत्नी साधना सिंह के भाई संजयसिंह मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए। इस मौके पर मध्यप्रदेश के प्रभारी दीपक बावरिया भी मौजूद थे। 
 
कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद संजय ने कहा कि मध्यप्रदेश को अब शिवराजसिंह चौहान की नहीं बल्कि कमलनाथ की जरूरत है। संजय ने कहा कि मध्यप्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी और वंशवाद फलफूल रहा है।
अगला लेख
बिहार में ऑस्ट्रेलियाई नागरिक का शव पेड़ पर टंगा मिलने से सनसनी