Hanuman Chalisa

भाजपा के खिलाफ अकेले पड़ी कांग्रेस! सपा और गोंडवाना पार्टी ने किया गठबंधन, बसपा को भी साथ लेने की कोशिश

विशेष प्रतिनिधि
शनिवार, 29 सितम्बर 2018 (10:49 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा का विजयी रथ रोकने के लिए कांग्रेस की कोशिश को एक और बड़ा झटका लगा है। बसपा के बाद अब समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने चुनाव के लिए गठबंधन कर लिया है।


वेबदुनिया प्रतिनिधि से बात करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्याम सिंह मरकाम ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए दोनों पार्टी ने गठबंधन किया है। मरकाम ने कहा कि आज शहडोल में होने वाले कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और गोंडवाना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरा सिंह मरकाम खुद इसका ऐलान कर सकते है। श्याम सिंह मरकाम का कहना है कि उनकी कोशिश है कि भाजपा को हराने के लिए मध्यप्रदेश में एक महागठबंधन बने। इसके लिए बहुजन समाज पार्टी से भी बातचीत जारी है।

श्याम सिंह ने कहा कि जल्द ही इस पर आखिरी फैसला हो जाएगा। कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत जारी थी, लेकिन सीटों को लेकर बात नहीं बन पाई। बताया जा रहा है कि पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन में जाने पर बीस सीटों की मांग कर रही थी, लेकिन कांग्रेस जीजीपी को आठ से नौ सीटें दे रही थी। इस पर पार्टी तैयार नहीं थी, जिसे लेकर गठबंधन अटक गया।

भाजपा के खिलाफ अकेले पड़ी कांग्रेस : मध्यप्रदेश में इस बार सत्ता का वनवास खत्म करने के लिए विधानसभा चुनाव में वोटों का बिखराव रोकने के लिए पार्टी छोटे दलों को साथ लेने की कोशिश में अब नाकाम दिख रही है। पहले जहां बसपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए 22 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया था, वहीं अब महाकौशल और विंध्य में खासा प्रभाव रखने वाली गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भी समाजवादी पार्टी से हाथ मिला लिया है।

मध्यप्रदेश में गोंड आदिवासी के बीच अच्छा जनाधार रखने वाली गोंडवाना पार्टी के सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने से कांग्रेस विंध्य और महाकौशल में कई सीटों पर मुश्किल में पड़ सकती है। इस गठबंधन के बाद अब कांग्रेस के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। गोंडवाना पार्टी का महाकौशल और विंध्य में आदिवासी इलाकों में काफी प्रभाव माना जाता है।

मध्यप्रदेश की कुल 23 फीसदी आदिवासी आबादी में से सात फीसदी गोंड आदिवासियों की आबादी है। 2003 के विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में गोंगापा के तीन विधायक चुने गए थे, वहीं प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों पर गोंडवाना पार्टी का प्रभाव सियासत के जानकार मानते हैं।

Show comments

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

पत्नी ने घर छोड़ा तो बेटा बन गया हैवान, बुजुर्ग मां को इतना पीटा कि मौत हो गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MoU मानो तभी खुलेगा Hormuz Strait, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री रास्ते के लिए ईरान की नई शर्त

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों से हलचल, सरकार ने सख्त किए नियम, Gaganyaan Mission से जुड़े कर्मियों पर विशेष फोकस

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

सभी देखें

पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

20वें दिन भी जारी सोनम वांगचुक का अनशन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष एकजुट, क्या बोले पवन खेड़ा?

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू: PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जानिए किराया, रूट, स्पीड और इसकी खासियत

Weather Update : फिर बदलेगा मौसम, यहां उमस से मिलेगी राहत, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

धीरेंद्र शास्त्री ने भाई शालिग्राम के नाम खरीदी करोड़ों की जमीन, सपा का आरोप, किसान गोलीकांड में आरोपी बनाने की मांग

अगला लेख