biodatamaker

इंदौर में भाजपा के मजबूत गढ़ में किन्नर की चुनावी हुंकार

Updated: मंगलवार, 6 नवंबर 2018 (20:37 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के उम्मीदवारों में 29 वर्षीय एक किन्नर ने भी मंगलवार को यहां के क्षेत्र क्रमांक-दो से पर्चा दाखिल किया। यह सीट भाजपा का मजबूत गढ़ मानी जाती है, जहां पिछले विधानसभा चुनावों में सत्तारुढ़ दल के उम्मीदवार ने मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की थी।


निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरने के बाद किन्नर बाला वेशवार (29) ने कहा, शहर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-दो में ठेले-रेहड़ी वालों, मजदूरों और घरेलू कर्मचारियों की आर्थिक व सामाजिक हालत बेहद खराब है। मैं चुनावों में इस वर्ग के मुद्दे उठाऊंगी।

बाला दीदी के नाम से मशहूर किन्नर अपने जीवन में पहली बार चुनावों में किस्मत आजमाने जा रही हैं। यह पूछे जाने पर कि 28 नवम्बर को होने वाली चुनावी जंग में मुख्यधारा की सियासी पार्टियों के मंजे हुए उम्मीदवारों से वह किस तरह मुकाबला करेंगी, निर्दलीय प्रत्याशी ने जवाब दिया, मुझे अपनी चुनावी जीत का पूरा भरोसा है, क्योंकि क्षेत्र क्रमांक-दो में श्रमिक वर्ग के मतदाता बड़ी संख्या में हैं।

उन्होंने कहा, मैं चाहती हूं कि हर गरीब आदमी को दो वक्त की रोटी और इज्जत की जिंदगी नसीब हो। दूसरे दल के नेता मन की बात करते हैं, लेकिन मैं पेट की बात करूंगी। वर्ष 2013 के पिछले विधानसभा चुनावों में शहर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-दो से भाजपा उम्मीदवार रमेश मैंदोला ने अपनी नजदीकी प्रतिद्वन्द्वी को 91,017 मतों के विशाल अंतर से हराकर जीत हासिल की थी।

तब यह प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों में चुनावी हार-जीत का सबसे बड़ा अंतर था। इस बीच, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर जिले की अपनी परंपरागत राऊ विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। पिछले विधानसभा चुनावों में पटवारी ने इसी सीट से बतौर कांग्रेस उम्मीदवार अपनी नजदीकी प्रतिद्वन्द्वी को 18,559 मतों के अंतर से मात दी थी।

जिले में विधानसभा की कुल नौ सीटें हैं। पिछली बार पटवारी जिले के ऐसे इकलौते कांग्रेस उम्मीदवार थे जिन्होंने भाजपा की लहर के बावजूद चुनावी जीत हासिल की थी। जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को किन्नर बाला और पटवारी समेत कुल 13 उम्मीदवारों ने अलग-अलग सीटों से पर्चे दाखिल किए। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख