1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2018
  3. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. spaks first list of candidates in mp election 2018

भाजपा-कांग्रेस के लिए चुनौती बनी सपाक्स ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची

Madhya Pradesh Assembly Elections 2018
भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी सियासी चुनौती के रूप में उभरी सपाक्स ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 32 प्रत्याशियों को टिकट दिए गए हैं। इनमें इंदौर से चार प्रत्याशी हैं। 
एट्रोसिटी एक्ट और प्रमोशन में रिजर्वेशन के खिलाफ उतरने संगठन ने राजनीतिक पार्टी के रूप में उतरने का फैसला किया था। 
 
मध्यप्रदेश में चुनाव से ठीक पहले सपाक्स ने एक नई पार्टी ने सियासी तौर पर अपनी लांचिग कर दी थी। पार्टी ने पहले ऐलान किया था कि वह मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।