dharma sangrah

इंदौर में कांग्रेस ने बागियों को साधा, भाजपा को आया पसीना

Updated: बुधवार, 14 नवंबर 2018 (11:48 IST)
इंदौर। इंदौर जिले की कई सीटों पर बागियों ने भाजपा और कांग्रेस की नाक में दम कर रखा था। दोनों ही दलों के दिग्गज इन्हें मनाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस को मंगलवार को उस समय बड़ी सफलता मिली जब प्रीति अग्निहोत्री और मोती पटेल ने नाम वापस लेने का फैसला किया। इससे कांग्रेस को बड़ी राहत मिली है।
 
इंदौर 1 से बागी कांग्रेस नेता प्रीति अग्निहोत्री ने प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया के मनाने पर बगैर शर्त नाम वापस लेने का फैसला किया है। उधर देपालपुर सीट से ताल ठोंक रहे मोती पटेल भी नाम वापस लेने के लिए मान गए हैं।
 
ऐसा माना जा रहा है कि कमलेश खंडेलवाल भी नाम वापस लेने के लिए मान जाएंगे। उनके तेवर भी नरम नजर आ रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बात कर कोई फैसला लेने को कहा है। 
 
उधर भाजपा भी बागियों को मनाने में लगी हुई है। इंदौर 3 से भाजपा के बागी उम्मीदवार ललीत पोरवाल पर भी नाम वापस लेने का भारी दबाव है। हालांकि वह अभी भी चुनाव लड़ने के लिए अड़े हुए हैं।

राऊ से भाजपा के बागी ओमप्रकाश यादव भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। काफी मान मनौवल के बाद भी वह मैदान में डटे हुए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने तो प्रचार भी शुरू कर दिया है। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख