Hanuman Chalisa
✕

फिनटेक में मोदी बोले, भारत में वित्तीय क्रांति, 130 करोड़ लोगों की जिंदगी बदल रही है

Updated: बुधवार, 14 नवंबर 2018 (09:57 IST)
सिंगापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिनटेक उत्सव में कहा कि भारत में भी एक वित्तीय क्रांति चल रही है और 130 करोड़ लोगों की जिंदगी बदल रही है। फिनटेक एक फाइनेंस और टेक्नोलॉजी का उत्सव है। यह लोगों के भरोसे से जुड़ा है। 
 
मोदी ने कहा कि अब दुनिया डिजिटल हो रही है। आज हम टेक्नोलॉजी के जरिए आ रहे ऐतिहासिक बदलाव के दौर में हैं। वैश्विक अर्थव्यवस्‍था का चरित्र बदल रहा है। यह लोगों को जिंदगी बदलने के कई मौके दे रहा है।  
 
पीएम मोदी ने कहा कि आधार और सेलफोन के जरिए उनकी सरकार ने जन-धन योजना शुरू की और तीन वर्ष के भीतर 33 करोड़ नए बैंक खाते खोले।
 
उन्होंने कहा, 'ये पहचान, गरिमा और अवसरों के 33 करोड़ स्रोत हैं। भारत में 2014 में 50 प्रतिशत से कम लोगों के बैंक खाते थे। यह अब सर्वव्यापी के करीब है। इसलिए आज, एक अरब से अधिक बॉयोमीट्रिक पहचान, एक अरब से अधिक बैंक खाते और एक अरब से अधिक सेलफोन भारत को दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा सार्वजनिक आधारभूत ढांचा प्रदान करते हैं।'
 
उन्होंने कहा, 'हम प्रौद्योगिकी द्वारा लाए गए एक ऐतिहासिक परिवर्तन के युग में हैं। डेस्कटॉप से क्लाउड, इंटरनेट से सोशल मीडिया, आईटी सेवाओं से इंटरनेट ऑफ थिंग्स तक हमने कम समय में काफी लंबी दूरी तय की है।'
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से 50 करोड़ लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। मुद्रा योजना के कारण करोड़ों लोगों ने अपना रोजगार शुरू किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी फिनटेक कंपनियों से भारत में निवेश की अपील की।   

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख