ramcharitmanas
✕

शिवराज पर कांग्रेस का तीखा आरोप, गृह जिले के 24 गांवों के किसानों ने मांगी इच्छामृत्यु

Updated: बुधवार, 21 नवंबर 2018 (13:34 IST)
भोपाल। कांग्रेस ने दावा किया कि मध्यप्रदेश पहला राज्य है जहां के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले के 24 गांवों के किसानों ने राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की मांग की है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश में हर दिन चार किसान फांसी के फंदे पर झूल जाते हैं।


प्रदेश में पिछले 15 सालों से सत्तारुढ़ भाजपा के खिलाफ आरोप पत्र जारी करते हुए कांग्रेस के मीडिया प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के पिछले 15 साल झूठी विकास दर, झूठे कृषि विभाग, झूठी सिंचाई, व्यापमं की लूट, लचर जनस्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं, व्यभिचार, अनाचार, बलात्कार, बच्चों के निवालों पर डाका, किसानों के सीनों पर गोली, विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप की चोरी, बच्चियों के अपहरण, मानव तस्करी और माफियाराज का एक महायुग है, जिसने मध्यप्रदेश की भूमि को पूरे विश्व में बदनामी का शिकार बनाया है।

सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि व्यापमं के माध्यम से 50-60 हजार करोड़ का लेनदेन हुआ, मगर देने वाले तो जेल चले गए और लेने वाले सुख की नींद सो रहे हैं। व्यापमं अभी जारी है, भले ही उसका नाम बदल दिया गया हो और मध्यप्रदेश के बच्चों का भविष्य रोज मौत के आगोश में सिमट रहा है।

उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना और भावान्तर से दलालों ने चांदी काटी और किसान मुरझा गया, मंदसौर में शांतिप्रिय किसान भाइयों पर चलवाई गई गोली से 23 साल की निर्दोष विधवा हो गई, डेढ़ साल का मासूम बच्चा अनाथ हो गया, मगर गोली चलाने वालों पर सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की।

हालांकि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कांग्रेस के आरोप पत्र को सुर्खियां बटोरने का हथकंडा बताया और कहा कि वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव के पहले भी कांग्रेस ने इस तरह का आरोप पत्र जारी किया था, लेकिन कांग्रेस स्वयं इसे गंभीरता से नहीं लेती। इन आरोपों पर विपक्षी दल कांग्रेस ने कितने धरने और प्रदर्शन किए।

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख