sundarkand

ट्रंप चाहते थे एफबीआई के पूर्व निदेशक जेम्स कोमी और हिलेरी क्लिंटन पर मुकदमा

Updated: बुधवार, 21 नवंबर 2018 (12:57 IST)
वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यालय के वकीलों से पिछले साल कहा था कि वह अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों हिलेरी क्लिंटन और एफबीआई के पूर्व निदेशक जेम्स कोमी पर मुकदमा करना चाहते हैं।


ट्रंप के इस विचार ने व्हाइट हाउस के वकीलों को संभावित महाभियोग से लेकर अन्य परिणामों की चेतावनी संबंधी एक मेमो तैयार करने पर मजबूर कर दिया था। समाचार पत्र न्यूयॉर्क टाइम्स में मंगलवार को प्रकाशित एक खबर में यह जानकारी दी गई।

तत्कालीन वकील डॉन मैकगेन ने राष्ट्रपति को बताया था कि उनके पास इस तरह से मुकदमा दायर करने का आदेश देने का कोई अधिकार नहीं है और व्हाइट हाउस में ऐसे वकील मौजूद हैं जो इस तरह के कदम के खिलाफ तर्क देने के लिए मेमो तैयार कर सकते हैं। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति से इसकी पुष्टि की।

अखबार में कहा गया कि मैकगेन ने कहा कि ट्रंप ऐसी जांच का आग्रह कर सकते हैं लेकिन ऐसा कहने मात्र से ही उन पर सत्ता के दुरुपयोग के आरोप लग सकते हैं। राष्ट्रपति आमतौर पर यह कोशिश करते हैं कि न्याय मंत्रालय की किसी जांच को प्रभावित करने में उनका नाम किसी भी तरह से न लिया जाए।

खबर में कहा गया कि ट्रंप लंबे समय से अपने प्रतिद्वंद्वियों पर मुकदमा चलाने के मामले पर निजी तौर पर चर्चा करते रहे। इनमें क्लिंटन और कोमी दोनों की जांच करने के लिए एक नए विशेष अभियोजक की बात भी शामिल है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख