ramcharitmanas
✕

88 साल के गौर ने 11वीं बार विधायक बनने के लिए की दावेदारी, बहू का नाम भी किया आगे

Updated: बुधवार, 17 अक्टूबर 2018 (20:48 IST)
भोपाल। भाजपा में टिकट को लेकर अब खींचतान शुरू हो गई है। 75 पार के फार्मूला का हवाला देकर शिवराज कैबिनेट से हटाए गए पार्टी के दिग्गज नेता बाबूलाल गौर ने एक बार फिर टिकट के लिए दावेदारी पेश कर दी है।
 
बताया जा रहा कि 10 बार के विधायक बाबूलाल गौर ने दावेदारी पेश करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जंबूरी मैदान में उनसे 'एक बार और' कही गई बात का हवाला भी पार्टी के नेताओं के सामने रखा। पीएम मोदी के इस बयान के बाद से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि गौर की दावेदारी को केंद्रीय नेतृत्व ने हरी झंडी दे दी है।
 
वहीं इससे पहले खुद बाबूलाल गौर कई बार ये कह चुके हैं कि वो 11वीं बार फिर गोविंदपुरा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे और उन्हें विश्वास है कि पार्टी उनको ही टिकट देगी। वहीं भाजपा का गढ़ माने जाने वाली गोविंदपुरा सीट से इस बार कई दावेदार सामने आए हैं।
 
इस सीट के प्रमुख दावेदारों में बाबूलाल गौर की बहू और पूर्व महापौर कृष्णा गौर, वर्तमान महापौर आलोक शर्मा, पर्यटन निगम के चेयरमैन तपन भौमिक शामिल  हैं। ये सभी नेता पिछले लंबे समय से पार्टी के मंच और मीडिया के सामने गोविंदपुरा से अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं। 
 
गौर ने बहू का नाम आगे बढ़ाया : इसके साथ ही बाबूलाल गौर ने रायशुमारी में एक बड़ा दांव चलते हुए तीन नामों के पैनल के लिए बहू कृष्णा गौर का नाम भी आगे कर दिया है। गौर ने ये दांव उस वक्त चला है जब एक दिन पहले ही गोविंदापुरा में वंशवाद को लेकर कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। सुंदरकांड के जरिए किए गए विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल गौर या बहू कृष्णा गौर को टिकट दिए जाने का विरोध किया था।
 
विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी सख्त : वहीं बाबूलाल गौर के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर भाजपा के प्रदेश नेतृत्व सख्त हो गया है। प्रदेश नेतृत्व ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। वहीं चर्चा इस बात की भी है कि पार्टी विरोध प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई कर सकती है।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख