ramcharitmanas
✕

क्या चुनावी राज्य मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद होना एमजे अकबर को पड़ा भारी?

Updated: बुधवार, 17 अक्टूबर 2018 (20:29 IST)
भोपाल। मीटू में फंसे विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर का इस्तीफा क्या चुनाव की सियासी मजबूरी के चलते हुआ। क्या एमजे अकबर को चुनावी राज्य मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद होना उनके लिए महंगा साबित हुआ।
 
ये सवाल इसलिए खड़ा हुआ है क्योंकि 2014 में बीजेपी में शामिल होने वाले एमजे अकबर चुनावी राज्य मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। एमजे अकबर को बीजेपी ने 2016 में मध्यप्रदेश से राज्यसभा में भेजा था। अकबर उस विभाग के राज्यमंत्री थे, जिसकी कैबिनेट मंत्री विदिशा से सांसद सुषमा स्वराज हैं। 
 
महिलाओं के आरोपों से एमजे अकबर के घिरने के बाद कांग्रेस इस पूरे मामले को लेकर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर हो गई थी। वहीं कांग्रेस अब इस पूरे मुद्दे को चुनाव में जोर-शोर से उठाने की तैयारी कर रही थी। मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर बीजेपी को घेरने की तैयारी कर रही थी। मध्यप्रदेश में पहले से ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस हमलावर है।
 
कांग्रेस मीडिया सेल की अध्यक्ष शोभा ओझा ने अकबर के इस्तीफे को महिलाओं की जीत बताते हुए कहा कि मध्यप्रदेश जो पहले से ही महिलाओं के ऊपर होने वाले अपराध में नंबर वन है, उसके नेता बेशर्मी से अकबर का बचाव कर रहे थे। वहीं कांग्रेस अब और ज्यादा हमलावर होते हुए एमजे के प्रदेश से राज्यसभा सांसद होने पर भी सवाल उठा रही है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख