biodatamaker

चुनावी सीजन में कांग्रेस के टिकट दावेदारों को अखिलेश का 'टिकट ऑफर'

Updated: सोमवार, 8 अक्टूबर 2018 (23:13 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस से गठबंधन नहीं करने के ऐलान के बाद अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे कांग्रेस में बगावत हो सकती है। छतरपुर के दो दिन के दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव ने कांग्रेस के टिकट दावेदारों को खुला ऑफर देते हुए कहा कि कांग्रेस में टिकट की बहुत मरामारी है, इसलिए कांग्रेस में जिनको टिकट नहीं मिल रहा है, वो समाजवादी पार्टी में शामिल हो जाएं, ऐसे सभी दावेदारों को समाजवादी पार्टी टिकट देगी।


अखिलेश यादव ने ये बयान ऐसे समय दिया है, जब कांग्रेस में टिकट फाइनल करने के लिए दिल्ली में पार्टी के बड़े नेता मंथन कर रहे हैं। अखिलेश के बयान के बाद कांग्रेस में बहुत से टिकट दावेदार टिकट फाइनल होने के बाद कांग्रेस का रुख कर सकते हैं।

सपा उम्मीदवार ने लौटाया था टिकट : अखिलेश यादव ने भले ही कांग्रेस के टिकट दावेदारों को ऑफर दिया है, लेकिन इसके ठीक उलट सपा ने बुधनी से जिस अर्जुन आर्य को टिकट दिया था, उसने कांग्रेस से टिकट की मांग करते हुए सपा का टिकट लौटा दिया था।

अर्जुन आर्य ने एक वीडियो जारी करते हुए सपा के टिकट को वापस करने का ऐलान करते हुए कहा था कि वो कांग्रेस हाईकमान से मांग कर रहे हैं कि उनको कांग्रेस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ बुधनी से चुनावी मैदान में उतारे।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख