Hanuman Chalisa
✕

मातृ दिवस पर 4 छोटी कविताएं : जीवन की सुरभि है माता

Updated: शुक्रवार, 10 मई 2019 (16:03 IST)
मां, एक वृक्ष के समान
 
मां को समझ पाना बहुत मुश्किल है
मां की ममता की थाह
पाना बहुत मुश्किल है
मां एक वृक्ष के समान होती है,
उसकी जड़ों की थाह पाना
मुश्किल ही नहीं असंभव है।
-बेला जैन
 
मान करें मां का
 
कष्टों से नहीं हारती मां
दुःख-दर्द को नहीं दिखाती मां
मुस्कुराती हरदम खटती है मां
थकती है पर थकती नहीं मां
बूढ़ी होती है पर बूढ़ी नहीं होती है मां
मां के श्रम का मान करें, मनाएँ मां को
कुछ पल आराम करें
मां को ख़ुश करने का
क्यों न कुछ काम करें।
-गायत्री मेहता
 
कल्याणी कहलाती
 
नारी को वरदान है ममता
जीवन की सुरभि है माता
संस्कारों को पोषित करती
दुनिया उसे कल्याणी कहती।
-हंसा मेहता
 
मां कोई जात नहीं
 
क्या मां की भी कोई जात होती है
क्या वह हिन्दू या मुसलमान होती है
मां तो बस मां होती है
उनके आशीर्वाद के बिना
हमारी क्या पहचान होती है।
-अंजू श्रीवास्तव निगम
 
साभार- मेरे पास मां है

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख