सम्बंधित जानकारी
- Samsung के 2 फोल्डेबल स्मार्टफोन की धांसू इंट्री, जानिए क्या है कीमत और फीचर्स
- iPhone 16 Launch : Camera से लेकर Battery तक, वह सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं
- Xiaomi अगले साल करने वाला है बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा बटनलेस स्मार्टफोन
- Apple की चाल से चीन को लगेगा बड़ा झटका, भारत में बनेगा iPhone16 Pro
- क्या कन्फर्म हुई iPhone 16 की लॉन्च तारीख, leaked poster से हुआ बड़ा खुलासा
Samsung Galaxy A06 : 10000 से कम कीमत में आया 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला सैमसंग का धांसू फोन
सैमसंग ने Samsung Galaxy A06 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy A06 के 4GB/64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपए और 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपए है। स्मार्टफोन सैमसंग इंडिया की वेबसाइट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसे ब्लैक, गोल्ड और लाइट ब्लू कलर में पेश किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी A06 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक एलईडी फ्लैश यूनिट के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है।
फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। गैलेक्सी A06 में 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।
Samsung Galaxy A06 में 6.7 इंच एचडी+ PLS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1,600 पिक्सल है। स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G85 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 4GB तक रैम और 128GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड वन यूआई 6 पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए इस स्मार्टफोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
