Daily Horoscope
✕

2599 रु. में 'जियोफोन प्राइमा' लॉन्च, 23 भाषाओं में कर सकता है काम

Updated: बुधवार, 8 नवंबर 2023 (12:57 IST)
•2.4 इंच का डिस्प्ले स्क्रीन और 1800mAh की दमदार बैटरी
•23 भाषाओं में कर सकता है काम
•रिटेल स्टोर्स के अलावा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे रिलायंस डिजिटल.इन, जियोमार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स और अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध
 
'JioPhone Prima' launched : उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने काई-ओएस पर आधारित 4जी कीपैड स्मार्टफोन 'जियोफोन प्राइमा' (JioPhone Prima) को लॉन्च कर दिया है। कीपैड स्मार्टफोन का यह एक किफायती और एडवांस वर्जन है जिसे कंपनी ने 2599 रु. में बाजार में उतारा है। यूट्यूब, फेसबुक, व्हाट्सएप, गूगल वॉयस असिस्टेंट (YouTube, Facebook, WhatsApp, Google Voice Assistant) जैसी तमाम सुविधाएं अब जियोफोन प्राइमा में बस एक क्लिक पर उपलब्ध होंगी। जियो ने अपने नए कीपैड स्मार्टफोन के लुक और डिजाइन पर काफी काम किया है।
 
जियो ने अपने नए कीपैड स्मार्टफोन के लुक और डिजाइन पर काफी काम किया है। जियोफोन प्राइमा का डिजाइन अब काफी बोल्ड और प्रीमियम लगता है। 2.4 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन शानदार रिजल्ट देती है। यह स्मार्टफोन 1800mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है।
 
वीडियो कॉलिंग और फोटोग्राफी के लिए मोबाइल के दोनों तरफ डिजिटल कैमरे दिए गए हैं। मोबाइल के पिछले हिस्से में फ्लैश लाइट भी मिलेगी। स्मार्टफोन जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सावन जैसी प्रीमियम डिजिटल सर्विस से लैस है। जियो-पे के जरिए यूपीआई भुगतान भी किया जा सकता है।
 
जियो प्राइमा 23 भाषाओं का सपोर्ट करता है यानी 23 भाषाओं में काम कर सकता है। चमकदार रंगों में आने वाले इस स्मार्टफोन को प्रमुख रिटेल स्टोर्स के अलावा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे रिलायंस डिजिटल.इन, जियोमार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स और अमेजन से भी खरीदा जा सकता है।
 
कंपनी का मानना है कि जियोफोन प्राइमा केवल एक मोबाइल नहीं, एक स्टाइल है। यह उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो किफायती दामों पर 4जी की ताकत से लैस, सोशल प्लेटफॉर्म्स से जुड़ा हुआ और एक शक्तिशाली मोबाइल चाहते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख