1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. lara dutta web series ranneeti balakot and beyond teaser out

लारा दत्ता की वेब सीरीज 'रणनीति बालाकोट एंड बियॉन्ड' का टीजर रिलीज

Lara Dutta
Web Series Ranneeti Balakot and Beyond: बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता जल्द ही वेब सीरीज 'रणनीति बालाकोट एंड बियॉन्ड' के साथ ओटीटी की दुनिया में धमाल मचाने वाली हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी इस वेब सीरीज की घोषणा करते हुए टीजर शेयर कया है। 'रणनीति बालाकोट एंड बियॉन्ड' जियो सिनेमा पर रिलीज होगी।
 
यह वेब सीरीज साल 2019 में हुई बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। टीजर की शुरुआत में बर्फ से ढ़के पहाड़ की चोयिों के बीच दर्जनों लड़ाकू विमान नजर आते हैं। इसके साथ बैकग्राउंड में सुनाई देता है, यह एक नया रण है और इसे जीतने के लिए एक नई रणनीति की जरूरत है। 
 
लारा दत्ता ने टीजर शेयर करते हुए लिखा, रणनीति बालाकोट एंड बियॉन्ड। रियल इंसिडेंट्स से इंस्पायर्ड एक नई सीरीज जल्द आ रही है। 
 
लारा दत्ता आखिरी बार फिल्म 'बेल बॉटम' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्‍होंने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
शुरू होने जा रहा 'कौन बनेगा करोड़पति' का 15वां सीजन, जानिए कब और कहां देख पाएंगे शो