ramcharitmanas

Redmi Note 15 5G : सस्ता 5जी स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स, कीमत में डिस्काउंट के साथ मिल रही है छूट

Updated: बुधवार, 7 जनवरी 2026 (15:40 IST)
Redmi Note 15 5G और Redmi Pad 2 Pro पेश कर दिए हैं। स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खूबी सिर्फ नए फीचर्स नहीं, बल्कि इन डिवाइसेज के लिए मिलने वाला लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट है। स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो Redmi Note 15 को जहां 4 बड़े Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे, वहीं Redmi Pad 2 Pro को 5 OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया गया है।

Redmi Note 15 5G को मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा गया है। फोन में 6.77-इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजोल्यूशन को सपोर्ट करती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3200 निट्स तक जाती है, जिससे आउटडोर इस्तेमाल में भी स्क्रीन साफ दिखती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा सेक्शन में 108MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी 5520mAh की है और इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
ALSO READ: क्‍या EPFO वेतन सीमा में होगा बदलाव, Supreme Court ने केंद्र सरकार को दिया यह आदेश
Redmi Note 15 5G की कीमत 22,999 रुपए से शुरू होती है जबकि Redmi Pad 2 Pro की शुरुआती कीमत 24,999 रुपए रखी गई है। दोनों डिवाइस Amazon, mi.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। लॉन्च ऑफर्स के तहत बैंक कार्ड्स पर 3,000 रुपए तक की छूट भी मिल रही है। Redmi Pad 2 Pro को बड़ी स्क्रीन और प्रोडक्टिविटी को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। इसमें 12.1-इंच की 2.5K डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision और HDR10 को सपोर्ट करती है।

टैबलेट Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर चलता है और 12,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। फोन Android 15 आधारित HyperOS 2 पर चलता है और IP66 डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस के साथ आता है। Redmi ने इसमें स्लिम डिजाइन और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी पर भी जोर दिया है। यह टैबलेट स्टाइलस और कीबोर्ड सपोर्ट के साथ आता है, जिन्हें अलग से खरीदा जा सकता है। HyperOS 2 के साथ इसमें मल्टी-विंडो जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो ऑनलाइन क्लास और ऑफिस वर्क के लिए इसे उपयोगी बनाते हैं।  Edited by: Sudhir Sharma

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

ममता बनर्जी की पार्टी को मिला नया नाम 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस', फुटबॉल खिलाड़ी होगा चुनाव चिन्ह, जानें बागी गुट क्या सिंबल मिला

मोदी जी के दीये बुझाएंगे देश के छात्र, चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार, राहुल की सभा से पहले इंदौर में बोली कांग्रेस

सभी देखें

Nandigram Bypoll : नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

Nandigram bypoll 2026 : नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, प्रत्याशी ने वापस लिया नॉमिनेशन, ममता ने किया कांग्रेस का समर्थन, अब मैदान में INDIA ब्लॉक

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख