Daily Horoscope
✕

Oneplus 9 series भारत में लांच, धमाकेदार फीचर्स के साथ बाजार में आए 3 स्मार्टफोन

Updated: बुधवार, 24 मार्च 2021 (16:34 IST)
Oneplus ने  भारत में अपनी नई OnePlus 9 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के अंतर्गत OnePlus 9, OnePlus 9 Pro और OnePlus 9R को लांच किया गया है। वनप्लस 8 सीरीज के बाद कंपनी ने 9 सीरीज को लांच किया है। इन स्मार्टफोन के खास फीचर्स की बात करें तो नया स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट और Hasselblad कैमरे शामिल हैं।
 
कीमत की बात की जाए तो इन स्मार्टफोन्स में वनप्लस 9 की कीमत 49,999 रुपए इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। इस फोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 54,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। OnePlus 9 Pro के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपए है। इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को 69,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा। OnePlus 9R की कीमत 39,999 रुपए इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। फोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज ऑप्शन को 43,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।
OnePlus 9 के फीचर्स
OnePlus 9 में 6.55 इंच का AMOLED डिस्प्ले FHD+ रेजोल्यूशन के साथ मौजूद है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। फोन में एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम मौजूद है। स्मार्टफोन में 5nm स्नैपड्रैगन 888 चिपसैट है। फोन में 8GB या 12GB की रैम और 128GB या 256GB स्टोरेज है। फोन में 4,500mAh की बैटरी 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मौजूद है। OnePlus 9 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 48 मेगापिक्सल का सेंसर, 50 मेगापिक्सल का कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा शामिल है. फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
 
OnePlus 9 Pro के फीचर्स 
OnePlus 9 Pro में 6.7 इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले मौजूद है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट और कॉर्निंग ग्लास प्रोटेक्शन है। फोन में एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ Oxygen OS 11 है। फोन में 5nm स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट है. इसमें 8GB या 12GB की रैम और 128GB या 256GB का स्टोरेज है। स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी है, जो 65W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W फास्ट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
स्मार्टफोन में कैमरे की बात की जाए तो फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल का कैमरा, 8 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
OnePlus 9R के फीचर्स 
यह स्मार्टफोन गेमर्स पर फोकस्ड है। फोन में फ्लैक्सिबल OLED पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मौजूद है। फोन में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर है। इसमें 8/12GB रैम और 128/256GB स्टोरज में ऑप्शन है। फोन में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। इसमें 4,500mAh की बैटरी 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है।

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

उत्तराखंड में रिवर्स पलायन 44% बढ़ा: CM धामी बोले- प्रवासी गांवों से जुड़ रहे

आदिवासी इलाकों में पकड़ मजबूत करने के लिए सरकार का मास्टरप्लान: CM भूपेंद्र पटेल 3 दिन के गरबाडा दौरे पर

मध्य प्रदेश के खरगोन में 4.5 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

सोनिया गांधी की किताब और कंगना रनौत का पोस्ट: आखिर क्यों बीजेपी सांसद पर दर्ज हुआ केस?

SIR में वोटर लिस्ट से कट गया नाम? CJP ने प्रभावित मतदाताओं के लिए जारी किया विशेष फॉर्म

अगला लेख