Daily Horoscope
✕

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Updated: सोमवार, 20 जुलाई 2026 (18:07 IST)
Motorola ने भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Max लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को दमदार 7100mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग, Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 2K AMOLED डिस्प्ले और कई एडवांस Moto AI फीचर्स के साथ पेश किया है। लॉन्च ऑफर्स के बाद इसकी शुरुआती कीमत 49,999 रुपये रखी गई है।
ALSO READ: Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Motorola Edge 70 Max की कीमत और ऑफर्स

Motorola Edge 70 Max दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है।
 
लॉन्च ऑफर के तहत बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के जरिए ग्राहकों को 5,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। इसके बाद फोन की प्रभावी शुरुआती कीमत 49,999 रुपए हो जाएगी। साथ ही 18 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा।
 
यह स्मार्टफोन Aqua Grey, Dark Shadow और Ice Melt जैसे तीन Pantone-प्रेरित रंगों में उपलब्ध होगा।
 
Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और Android 16
 
Motorola Edge 70 Max में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है, जिससे गेमिंग, मल्टीटास्किंग और ऐप्स की स्पीड बेहतर होगी।
 
फोन Android 16 आधारित Hello UX पर चलता है। कंपनी तीन बड़े Android अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा कर रही है। इसके अलावा Moto Secure, ThinkShield और Smart Connect जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
 

2K AMOLED डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन

 
फोन में 6.8 इंच का 2K Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 7,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। डिस्प्ले में 10-बिट कलर, DCI-P3 कलर कवरेज, Pantone सर्टिफिकेशन और Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा मिलती है।
 
ऑडियो के लिए इसमें Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर्स, Hi-Res Audio और Snapdragon Sound का सपोर्ट दिया गया है।

IP69 रेटिंग और मजबूत बिल्ड

 
Motorola Edge 70 Max को प्रीमियम वीगन लेदर फिनिश के साथ पेश किया गया है। यह IP68 और IP69 रेटिंग के साथ पानी और धूल से सुरक्षित है। साथ ही इसे MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिला है।

50MP Sony कैमरा और AI फोटोग्राफी

 
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ आता है। इसके अलावा 8MP अल्ट्रा-वाइड + मैक्रो विजन कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिससे 4K सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। कैमरे में कई AI फीचर्स भी मिलते हैं, जिनमें Photo Enhancement Engine, Signature Style, Dynamic Bokeh Portrait Mode, Horizon Lock, Frame Match और Pantone SkinTone Validation शामिल हैं।
 

7100mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग

Motorola Edge 70 Max में 7100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 58 घंटे तक का बैटरी बैकअप देती है। फोन में 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग और 25W Qi2.2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

Moto AI फीचर्स

 
Motorola ने इस फोन में अपनी नई Moto AI Suite भी दी है, जिसमें कई स्मार्ट AI टूल्स शामिल हैं, जैसे:
कंपनी का दावा है कि ये फीचर्स यूजर्स के दैनिक काम को आसान और अधिक स्मार्ट बनाएंगे।
लेखक के बारे में
सुधीर शर्मा
सुधीर शर्मा विश्व के प्रथम हिन्दी न्यूज पोर्टल वेबदुनिया में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। इनके पास मीडिया और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में 20 से अधिक वर्षों का व्यापक अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत नईदुनिया से प्रूफ रीडर के रूप में की। 2012 से.... और पढ़ें

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

Cyclone Arnab : आंध्रप्रदेश के 13 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा, ओडिशा से तेलंगाना तक भारी बारिश का अलर्ट

Israel Election 2026 : नेतन्याहू की पार्टी ने अरब दलों पर लगाया चुनाव ‘चुराने’ का आरोप, जांच की मांग

'जगन्नाथ का रथ' तभी आगे बढ़ेगा, जब सबका हाथ लगेगा, इंदौर में RSS का चरैवेति एकत्रीकरण संपन्न

योगी सरकार की बड़ी पहल, 'यूपी राइज 2026' में युवाओं ने पेश किए 20 से अधिक शानदार स्टार्टअप आइडिया, जानें किसने जीता पहला इनाम

योगी सरकार का बड़ा फैसला, दिवाली पर जलाएं 'एक दीया गोमाता के नाम', 7500 से ज्यादा गो आश्रय केंद्र होंगे रोशन

अगला लेख