Hanuman Chalisa
✕

Jio Phone 5G Features Leak : Jio Phone 5G की कीमत का हुआ खुलासा, फीचर्स भी हुए लीक, जानिए कितना सस्ता होगा जियो का फोन

Updated: शनिवार, 1 अक्टूबर 2022 (20:45 IST)
5G Launch In India : देश में 5G टेक्नोलॉजी लॉन्च हो गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसकी शुरुआत की। टेक्नोलॉजी  अभी देश के 13 शहरों में शुरू होगी। 5G टेक्नोलॉजी लॉन्च अब लोगों को Jio Phone 5G का इंतजार है। मीडिया खबरों के मुताबिक लॉन्च होने से पहले ही इसके फीचर्स लीक हो गए हैं।

Jio ने इस साल की शुरुआत में JioPhone नेक्स्ट के साथ स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री की थी। कंपनी ने पिछले महीने अपनी AGM में संकेत दिया था कि वह Google के साथ पार्टनरशिप में अधिक 5G किफायती स्मार्टफोन बनाएगी। हालांकि इसके फीचर्स और कीमत का खुलासा नहीं किया गया था।

अब Jio Phone 5G के फीचर्स लीक हो गए हैं। बताया जा रहा है कि 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी होगी। कैमरे की बात करें तो इसमें  13MP + 2MP रियल कैमरा, 8MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है। कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 8,000 से 12,000 के बीच हो सकती है।

खबरों के मुताबिक Jio के आगामी फोन का कोडनेम ‘गंगा’ (Ganga) रहेगा। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट, 4GB रैम होगा। स्मार्टफोन के 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच HD+ LCD स्क्रीन के साथ आने की उम्मीद है। यह फोन संभवतः क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 चिप द्वारा संचालित होगा जिसे 4GB LPDDR4X रैम और 32GB स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। फोन में एंड्रॉयड 12 दिया जा सकता है।

कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ 5.1, और सिंटिएंट NDP115 ऑलवेज-ऑन AI प्रोसेसर शामिल हैं। हालांकि लॉन्च होने के बाद ही इसके अन्य फीचर्स का खुलासा हो सकेगा।
(Edited by Sudhir Sharma)

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

UP में डिजिटल सशक्तीकरण से बदल रही युवाओं की तकदीर, 3 करोड़ लोगों तक पहुंचा योजना का प्रभाव

अगला लेख