Hanuman Chalisa

पहली बार घटी एप्पल के आईफोन की बिक्री

Updated: बुधवार, 27 अप्रैल 2016 (15:23 IST)
न्यूयॉर्क। एप्पल के आईफोन की बिक्री 2007 में इसे बाजार में उतारे जाने के बाद पहली बार घटी है और इसके साथ ही कंपनी की आय में लगातार वृद्धि का सिलसिला भी भंग हुआ है।
 
अपने बाजार के बदलते रुझानों के बीच कंपनी के मुख्य कार्यकारी टिम कुक ने कहा है कि भारत दरअसल एपल के लिए 'बड़ा संभावित अवसर' प्रदान करता है लेकिन देश में धीमे नेटवर्क और खुदरा बाजार के कमजोर ढांचे के कारण वह भारतीय बाजार में अपना पूरा विस्तार नहीं कर पा रही है। कंपनी की आय पिछले 13 साल में पहली बार गिरी है।
 
कुक ने कहा कि भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है और वहां सस्ते स्मार्टफोन का दबदबा है। ऐसा मुख्य तौर पर नेटवर्क और लागत के कारण है जिसके कारण वहां बाजार संभावना उतनी अधिक नहीं है।
 
कंपनी के परिणाम की घोषणा के बाद कुक ने विश्लेषकों के सम्मेलन में कहा कि भारत कंपनी के वाकई बड़ा मौका है, लेकिन देशभर में धीमे नेटवर्क और अनौपचारिक खुदरा ढांचे के कारण कंपनी अपनी पूर्ण संभावना प्राप्त नहीं कर पा रही है।
 
उन्होंने कहा कि लेकिन उस लिहाज से मैं भारत को वहां देखता हूं, जहां चीन शायद 7-10 साल पहले था और मुझे लगता है कि वहां बड़ा मौका है। अमेरिका के बाद एपल के दूसरे सबसे बड़े बाजार चीन में बिक्री 11 प्रतिशत घटी है जबकि भारत में इसकी बिक्री पिछले साल के मुकाबले 56 प्रतिशत बढ़ी है।
 
कुक ने कहा कि एपल ऐसे उभरते बाजारों पर जोर दे रहा है, जहां यह साफ है कि अपेक्षाकृत अधिक विकसित क्षेत्र के मुकाबले असंगत वृद्धि होगी।
 
कुक ने कहा कि यदि भारत पर नजर डालें तो हर देश की अपनी अलग कहानी है लेकिन जिसके कारण हम और शायद कई अन्य अटके हुए हैं, वह है वहां एलटीई इस साल बस शुरू ही हुआ है। 
 
एपल ने मंगलवार को घोषणा की कि उसकी बिक्री इस बार मार्च में समाप्त तिमाही में घटकर 5 करोड़ 11 लाख 90 हजार रही जबकि 1 साल पहले इसी दौरान बिक्री 6 करोड़ 11 लाख 70 हजार थी। आईफोन की बिक्री सालाना आधार पर पहली बार गिरी है।
 
कंपनी की आय और लाभ भी सालाना आधार पर गिरा है। इस बार मार्च तिमाही में इसका लाभ 10.5 अरब डॉलर रहा जबकि पिछले साल मार्च तिमाही में लाभ 13.6 अरब डॉलर था। वर्ष 2003 के बाद कंपनी की आय भी पहली बार गिरी है। इस बार मार्च तिमाही में एपल ने 50.6 अरब डॉलर की आय दर्ज की जबकि 1 साल पहले इसी अवधि की आय 58 अरब डॉलर थी। (भाषा)
Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

Share Bazaar में भारी गिरावट, Sensex 715 अंक लुढ़का, Nifty भी 24000 के नीचे

कल मुझे घसीटा गया, मेरे मुंह से खून निकल रहा था, पुलिस वालों ने कान में कहा- सरकार को हटाइए, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर के बाहर हंगामा, विरोध करने पहुंचे पति-पत्नी, दिल्‍ली प्रदर्शनकारियों को कहा था कीड़े

मध्यप्रदेश विधानसभा में दिल्ली के छात्र आंदोलन की गूंज, कांग्रेस का जमकर हंगामा, सदन में चर्चा की मांग

तेज हुआ आंदोलन, उज्‍जैन, देवास, धार से भी जुटे छात्र, चरम पर आक्रोश, कहा- कुछ भी कर लो, नहीं झुकेंगे

अगला लेख