Hanuman Chalisa

कुवैत दूतावास में भूखा-प्यासा पड़ा है गोंडा का युवक

Updated: बुधवार, 27 अप्रैल 2016 (15:19 IST)
गोंडा। अच्छी नौकरी के झांसे में आकर कुवैत गए और वहां अमानवीय व्यवहार सहन करने को मजबूर उत्तरप्रदेश के गोंडा निवासी एक युवक के परिजनों ने उसकी घर वापसी के लिए विदेश मंत्रालय से मदद की गुहार लगाई है।
 
जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में स्थित फिरोजपुर गांव के निवासी अंसार खान (26) ने कुवैत में वादे के विपरीत अमानवीय तरीके से काम लिए जाने से त्रस्त होकर भारतीय दूतावास से मदद मांगी है।
 
उसके परिजनों के मुताबिक उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है और धन तथा खाने-पीने का सामान नहीं होने के कारण वह पिछले एक सप्ताह से दूतावास में भूखा- प्यासा पड़ा है।
 
खान के पिता बहरैची ने बुधवार को यहां बताया कि उनका पुत्र कुवैत में एक एजेंट द्वारा उपलब्ध कराए गए वीजा पर गत 15 जनवरी को 2 वर्ष के लिए कुवैत गया था। उनके बेटे को 'ऑफिस ब्वॉय' के रूप में रोजाना 8 घंटे काम करने की बात कही गई थी।
 
बहरैची का कहना है कि उन्होंने अपने बेटे को कुवैत भेजने के लिए जमीन बेचकर मिले 1 लाख 35 हजार रुपए एजेंट को दिए थे। कुवैत पहुंचने के बाद उनके बेटे को प्रचंड गर्मी में ऊंट और भेड़ चराने के काम में लगा दिया गया। साथ ही रोजाना 16 से 18 घंटे काम लेते हुए प्रताड़ित भी किया जाने लगा।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे को अब तक केवल 1 माह का पारिश्रमिक दिया गया है, जबकि उसे काम करते हुए 3 माह पूरे हो चुके हैं। प्रताड़ना से दुखी अंसार गत 20 अप्रैल को भागकर कुवैत स्थित भारतीय दूतावास पहुंचा। वहां उसने अपनी लिखित शिकायत क्रमांक 1425 पर दर्ज कराई। इसके बावजूद उसकी शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। (भाषा)
Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

LIVE: जंतर मंतर पर सुरक्षा सख्‍त, CJP की प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील

CJP प्रदर्शन के कारण आज भी 16 मेट्रो स्टेशन बंद, DMRC ने जारी की सूची

अशोक वर्णवाल होंगे मध्य प्रदेश के नए कार्यवाहक मुख्य सचिव

CJP प्रोटेस्ट में हिंसा पर सलमान खान का रिएक्शन, किस बात को लेकर दुखी हुए अभिनेता

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

अगला लेख