Daily Horoscope
✕

चार्जिंग की टेंशन खत्म, Realme ला रही है 8,000mAh बैटरी वाला धमाकेदार स्मार्टफोन

Updated: सोमवार, 2 दिसंबर 2024 (19:52 IST)
Realme GT Neo 7 स्मार्टफोन की लॉन्च की तारीख कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दी है। इस स्मार्टफोन में 7,000mAh की दमदार बैटरी मिलेगी। रियलमी का यह फोन 11 दिसंबर को चीनी बाजार में उतारा जाएगा। इसके अतिरिक्त रियलमी 8,000mAh बैटरी वाले फोन पर भी काम कर रही है।

यानी 2025 में कंपनियां 8,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन सामने ला रही है। हालांकि स्मार्टफोन का आधिकारिक नाम सामने नहीं आया है। इसे अगले साल की आखिर में पेश किया जा सकता है। यानी अब आपको चार्जिंग की टेंशन भी खत्म हो जाएगी।

मीडिया खबरों के मुताबिक Oppo और Realme अपने अगले फ्लैगशिप में 7,000mAh से लेकर 8,000mAh तक की बैटरी इस्तेमाल कर सकते हैं। खबरों के मुताबिक Realme GT 8 Pro को 8,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, Oppo Find X9 सीरीज में 7,500mAh की बैटरी दी जा सकती है, जिसके साथ 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। 

Realme GT Neo 7 में 7,000mAh की बैटरी मिलेगी, जिसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। Samsung और Tecno के बाद रियलमी तीसरा ब्रांड होगा, जो 7,000mAh बैटरी वाला फोन मार्केट में लॉन्च करने जा रहा है।

पिछले दिनों भारत में लॉन्च होने वाले Realme GT 7 Pro में 5,800mAh की बैटरी दी गई है। चीन में इस फोन को 6,500mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है। चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने सोशल मीडिया हैंडल से रियलमी के अपकमिंग फ्लैगशिप के बारे में डिटेल शेयर की है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

Cyclone Arnab: समुद्र में कैसे पैदा होता है खतरनाक चक्रवात? जानिए 'लैंडफॉल' और तूफान से खास बात

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

Microsoft Layoff Plan: माइक्रोसॉफ्ट ने 60 हजार कर्मचारियों के लिए निकाला खास ऑफर, नौकरी छोड़ने पर क्या होगा फायदा?

LIVE: 4 राज्यों में MLC चुनाव के लिए मतगणना, पटना में कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर

Jail Break in Tamil Nadu: दौरे का नाटक कर 17 कैदी जेल गार्ड पर हमला कर फरार, पुलिस ने 4 को दबोचा

अगला लेख