dharma sangrah
✕

मेरठ : दूल्हे को मिला 2 करोड़ 56 लाख का दहेज, जूता चुराई रस्म और काजी को 11 लाख रुपए

Updated: सोमवार, 2 दिसंबर 2024 (19:01 IST)
2 crore 56 lakh dowry given in Meerut wedding : मेरठ में एक निकाह के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो की बातचीत को सुनकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह लग्जरी शादी है, जिसमें दिए गए 2 करोड़ 56 लाख रुपए लोगों के बीच में मुनादी करके दिए जा रहे हैं। इस वीडियो में दिए गए दहेज की रकम सुनकर लोग अचंभित है। यह विवाह समारोह मेरठ के परतापुर क्षेत्र स्थित एक नामी रिसोर्ट का बताया जा रहा है। 
ALSO READ: मोदी सरकार के जनसंख्या नियंत्रण कानून पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का ब्रेक?
सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो निकाह के दौरान का है। इसमें सूटकेस के अंदर नोट भरे हुए हैं। इन सूटकेसों के देते हुए शख्स बकायदा तेज आवाज में बोलकर मुस्लिम बिरादरी के लोगों को दिए रकम की जानकारी दे रहा है। मुस्लिम समाज की इस शादी में दूल्हे को 2 करोड़ 56 लाख रुपए कैश दिया गया।

इसमें 75 लाख रुपए  कार के यह कहते हुए दिए गए हैं कि जो भी कार पसंद हो वो खरीद ले, निकाह पढ़ाने वाले काजी को 11 लाख रुपए मिले, दुल्हन की बहन को जूता चुराई रस्म के 11 लाख, दुल्हन के घरवालों ने मस्जिद में दान के लिए 8 लाख रुपए देने की बात कही जा रही है। सोना-चांदी में भी करोड़ रुपए खर्च होने की बात कही जा रही है।  दूल्हे के घरवालों ने जूता चुराई में 11 लाख का नेक दुल्हन की बहन को दिया है। यह नेक 500 की गड्डियों में है। 
 
बताया जा रहा है कि यह शादी स्क्रेप कारोबारी की बेटी की है जो मेरठ के डिबाई नगर में रहते हैं और गाजियाबाद से दूल्हा मेरठ बारात लेकर आया है, जिस परिवार की शादी में पैसों को दिया जा रहा है, उसी परिवार में कुछ दिन पहले भी एक शादी होने की बात कही जा रही है, उस निकाह में भी इसी तरह का लेन-देन हुआ था। लेकिन बेवदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है, यह खबर सोशल मीडिया के हवाले से मेरठ में वायरल हो रही है।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख