गुरुवार, 24 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मेघालय विधानसभा चुनाव 2023
  4. Voting on Meghalaya's Sohiang assembly seat postponed
Written By
Last Updated : शनिवार, 25 फ़रवरी 2023 (15:54 IST)

उम्मीदवार के निधन के बाद मेघालय की सोहियांग विधानसभा सीट पर मतदान स्थगित

Sohiang Assembly Constituency
शिलांग। निर्वाचन आयोग (ईसी) ने मेघालय के सोहियांग विधानसभा क्षेत्र में एक उम्मीदवार के निधन के बाद 27 फरवरी को होने वाले मतदान को स्थगित कर दिया है। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज्य के पूर्व गृहमंत्री और सोहियांग विधानसभा क्षेत्र से यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार एचडीआर लिंगदोह का 20 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।
 
विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी ने एक आदेश में कहा कि सोहियांग विधानसभा क्षेत्र में 27 फरवरी को सुबह 7 बजे से अपराह्न 4 बजे तक होने वाला मतदान, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान की अगली तारीख अधिसूचित किए जाने तक स्थगित किया जाता है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Nagaland Election 2023 : नगालैंड में अब तक कोई महिला नहीं बनी विधायक, इस बार चुनाव मैदान में 4 महिलाएं