बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. मंगल देव
  4. Actor Hrishikesh Pandey Visit at Mangal Dev Graha Mandir
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023 (17:54 IST)

अभिनेता ऋषिकेश पांडे ने किए मंगल देव के दर्शन और लिया पालकी उत्सव में भाग

अभिनेता ऋषिकेश पांडे ने किए मंगल देव के दर्शन और लिया पालकी उत्सव में भाग - Actor Hrishikesh Pandey Visit at Mangal Dev Graha Mandir
Mangal Grah Mandir Amalner : महाराष्ट्र के जलगांव जिले के अमलनेर में स्थित मंगल ग्रह के प्राचीन मंदिर में प्रति मंगलवार को हजारों की संख्या में लोग मंगल देव के दर्शन करने के लिए आते हैं। इस बार सिने अभिनेता ऋषिकेश पांडे ने मंगल ग्रह मंदिर में आकर मंगल देव, पंचमुखी हनुमान और भू माता के दर्शन किए।
 
सिने अभिनेता एवं सीआईडी ​​फेम ऋषिकेश पाण्डेय ने मंगलवार 25 अप्रैल को श्री मंगलग्रह मंदिर में आकर दर्शन किए। अपनी इच्छाओं और आकांक्षाओं को मंगल देव के सामने प्रस्तुत कर वे नतमस्तक हो गए।
अमलनेर में श्री मंगल ग्रह मंदिर सबसे प्राचीन, सबसे दुर्लभ और सबसे जागृत मंदिरों में से एक है। इस वजह से यहां रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन और अभिषेक के लिए आते हैं। मंगलवार को फिल्म अभिनेता ऋषिकेश पांडे ने मंगल ग्रह मंदिर जाकर भगवान के दर्शन किए।
 
उन्हें मंगलवार को होने वाले पालकी उत्सव में भी भाग लिया और पूजा की। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। मंदिर के अध्यक्ष दिगंबर महाले ने ऋषिकेश पांडेय को मंदिर और उसके महत्व की पूरी जानकारी दी। इस मौके पर सचिव सुरेश बाविस्कर, संयुक्त सचिव दिलीप बहिराम, कोषाध्यक्ष गिरीश कुलकर्णी, ट्रस्टी अनिल अहिरराव मौजूद रहे।