dharma sangrah
✕

मकर संक्रांति कब मनाएं 14 या 15 जनवरी को, क्या है सही तारीख?

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 13 जनवरी 2026 (12:44 IST)
kab hai makar sankranti 2026: मकर संक्रांति को लेकर लोगों में कंफ्यूजन है कि वे इस पर्व को कब मनाएं, क्योंकि 14 तारीख 2026 को सूर्य का मकर राशि में गोचर दोपहर बाद करीब 03 बजकर 13 मिनट पर होगा। इस मान से कई लोगों का कहना है कि मकर संक्रांति 03:13 मिनट बाद मनाएं या फिर उदयातिथि के अनुसार अलगले दिन यानी 15 जनवरी को मनाएं। 14 तारीख को एकादशी होने के कारण भी असमंजस की स्थिति है। ऐसे चलिए करके हैं आपका कंफ्यूजन दूर। 
 
1. उदयातिथि से नहीं मानते हैं संक्रांति काल को:
चंद्र: उदयातिथि का सिद्धांत वहां लागू होता है जहां पर किसी पर्व या त्योहार में तिथि का महत्व रहता है। तिथियां चंद्र पर आधारित रहती है जो एक दिन की ही रहती है। अर्थात इसका प्रारंभ और अंत 24 घंटे के अंतराल में हो जाता है। जैसे एकादशी तिथि एक ही दिन की रहती है।
सूर्य: मकर संक्रांति का पर्व चंद्र नहीं सूर्य पर आधारित पर्व है। सूर्य जिस दिन मकर राशि में प्रवेश करता है उसी दिन के उस संक्रमरण काल को ही पुण्य काल कहते हैं। यह पुण्‍य काल करीब 2 से ढाई घंटे का रहता है। इसी काल में दान पुण्य करना या पर्व मनाया जाना शास्त्र सम्मत माना गया है।
 
2. मकर संक्राति का पुण्‍य काल:
मकर संक्रांति पुण्य काल: 14 जनवरी को दोपहर बाद 03:13 से शाम को 05:45 तक रहेगा। अर्थात करीब 02 घण्टे 32 मिनट्स तक यह पुण्य काल रहेगा। 
मकर संक्रांति का महापुण्य काल: 14 जनवरी को दोपहर बाद 03:13 से 04:58 के बीच। अर्थात करीब 01 घण्टा 45 मिनट्स महापुण्‍य काल रहेगा।
विशेष: उपरोक्त काल में ही मकर संक्रांति मनाया जाना शास्त्र सम्मत है। अर्थात 14 जनवरी को दोपहर 03:13 से शाम को 05:45 के बीच मकर संक्रांति मनाएं।
 
3.षटतिला एकादशी तिथि:
एकादशी तिथि प्रारम्भ: जनवरी 13, 2026 को दोपहर 03:17 से।
एकादशी तिथि समाप्त: जनवरी 14, 2026 को शाम 05:52 तक।
विशेष: शाम 05:52 तक चावल का न तो दान करें और न ही इसे किसी भी रूप में ग्रहण करें। तिथि समाप्ति के बाद दान और ग्रहण दोनों कर सकते हैं। इससे पहले संक्रांति काल में अन्य वस्तुओं का दान कर सकते हैं और उन्हें ग्रहण भी कर सकते हैं। जैसे तिल, गुड़, घी, आटा, तेल या अन्य सामग्री।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

दीपावली की रात इन संकेतों को माना जाता है मां लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक

दीपावली पर कैसे शुरू हुई रंगोली बनाने की परंपरा? जानिए इसका धार्मिक महत्व

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

दीपावली पर क्यों होती है मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा? जानिए पौराणिक मान्यताएं

भाई दूज पर क्यों की जाती है यमराज की पूजा? जानिए इसकी रोचक धार्मिक परंपरा

सभी देखें

दिवाली के पहले धनतेरस पर बनाएं कुबेर-लक्ष्मी 'धन वर्षा पोटली': वर्षभर घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Diwali Puja Rules: दिवाली पूजा में लक्ष्मी जी की आरती करें या नहीं? जानें क्या कहते हैं ज्योतिष और शास्त्र

क्‍यों की जाती है गोवर्धन पूजा? श्रीकृष्ण और गायों का पूजन से क्‍या है संबंध?

दिवाली 2026: रात में कब करें मां लक्ष्मी की पूजा? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूरी नियम

Dhanteras 2026: सोना नहीं खरीद पा रहे? धनतेरस पर घर ले आएं ये 5 सस्ती चीजें, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

अगला लेख