Hanuman Chalisa
✕

पतंग उत्सव कब से मनाया जा रहा है, जानिए इसका प्राचीन इतिहास

Updated: रविवार, 22 मार्च 2026 (13:44 IST)
The history of kites and festivals: पतंग कहां से आई, किसने की इसकी उत्पत्ति यह रहस्य अभी भी बरकरार है, लेकिन यह भी एक सत्य है कि पतंग का उत्सव या पतंग उड़ाने का प्रचलन प्राचीनकाल से ही भारत में रहा है। जब हम प्राचीनकाल की बात करते हैं तो यह मुगल, गुप्त और बौद्ध काल से भी पुरानी बातें होती हैं। कुछ भी हो, पतंग उड़ाने की प्रथा प्राचीन होते हुए भी सार्व-देशीय भी है। भारत में तो इसे परंपरागत रूप से उड़ाया जाता है। मलेशिया, जापान, चीन, थाईलैंड, वियतनाम आदि देशों में भी पतंग उड़ाई जाती है। चलिए जानते हैं पतंग महोत्सव और पंचग उड़ाने का इतिहास।
 
पतंग' शब्द बहुत प्राचीन है। सूर्य के लिए भी 'पतंग' शब्द का प्रयोग हुआ है। पक्षियों को भी पतंग कहा जाता रहा है। 'कीट-पतंगे' शब्द आज भी प्रयोग में है। संभव है इन्हीं शब्दों से वर्तमान पतंग का नामकरण किया गया हो। शायद आसमान के नक्षत्र और उड़ते पक्षियों को देखकर मनुष्य के मन में कुछ उड़ाने की प्रेरणा मिली हो। संभव है इसी से पतंग का सामंजस्य बिठाया गया होगा। 
ALSO READ: मकर संक्रांति कब मनाएं 14 या 15 जनवरी को, क्या है सही तारीख?
1. तमिल रामायण: तमिळ की तन्दनानरामायण के अनुसार, भगवान श्री राम ने मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने की शुरुआत की थी, जो स्वर्ग (इंद्रलोक) तक गई थी। तमिल रामायण, जिसे कंब रामायणम या रामावतारम कहते हैं, 12वीं शताब्दी (लगभग 1178 ईस्वी) में प्रसिद्ध कवि कंबन (Kamban) द्वारा लिखी गई थी, जो चोल राजा कुलोतुंग तृतीय के समकालीन थे।
 
2. मराठी संत: 13वीं शताब्दी के मराठी संत नामदेव की कविताओं में 'गुड़ी' का जिक्र मिलता है।
 
3. मधुमालती: 16वीं शताब्दी के कवि मंझन की 'मधुमालती' में भी 'पतंग' शब्द का उल्लेख है।
 
2. रामचरितमानस: रामचरितमानस में महाकवि तुलसीदास ने ऐसे प्रसंगों का उल्लेख किया है, जब श्रीराम ने अपने भाइयों के साथ पतंग उड़ाई थी। इस संदर्भ में बाल कांड में उल्लेख मिलता है।
 
'राम इक दिन चंग उड़ाई।
इंद्रलोक में पहुंची जाई॥'
ALSO READ: Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर षटतिला एकादशी का दुर्लभ संयोग, क्या करें और क्या नहीं
संदेह: यह वे प्रसंग हैं जिनके आधार पर पतंग की प्राचीनता का पता चलता है, लेकिन सवाल यह है कि इस तरह का प्रसंग तो वाल्मीकि जी की रामायण में नहीं मिलता है। यह तो हो सकता है कि तुलसीदासजी ने यह प्रसंग जोड़ दिया हो!... तुलसीदाजी का 1532 में हुआ था। इसका अर्थ है कि यह तो मात्र 500 साल पुरानी बात है। यानी तब भारत में पतंग का प्रचलन था तभी तो इसे प्रसंग में लिया गया। 
4. क्या चीन से आई पतंग?
कुछ इतिहासकार मानते हैं कि पतंग का जनक चीन है, लेकिन धीरे-धीरे यह उत्सव एशियाई देशों में फैलता गया। चीन के वेइफांग शहर में काइट फेस्टिवल मनाया जाता है। इस फेस्‍टिवल में रूस, अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्‍ट्रेलिया, जापान, फ्रांस, कनाडा और इंडोनेशिया समेत अन्‍य देशों के हजारों लोग देखने आते हैं। यह हर साल 20 से 25 अप्रेल के बीच मनाया जाता है। कहते हैं कि बौद्ध काल में चीन से भारत आए बौद्ध लोगों ने इसकी शुरुआत की थी। भारत में, विशेष रूप से गुजरात, राजस्थान और पंजाब में, यह पर्व मकर संक्रांति से जुड़ गया।
ALSO READ: मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने का तरीका, डोर और कचरी के साथ जानें पतंग के प्रकार
5. क्या पर्सिया से आई पतंग?
कुछ इतिहासकार मानते हैं कि भारत में पतंग उड़ाने का प्राचलन मुस्लिम काल में प्रारंभ हुआ क्योंकि इस काल में पर्सिया यानी ईरान से आए लोगों ने भारत में पतंग उड़ाने का प्रचलन प्रारंभ किया। यहां से आए मुस्लिम व्यापारियों ने इसकी शुरुआत की। मुगलों और नवाबों (विशेषकर लखनऊ के नवाबों) के समय में पतंगबाजी एक राजसी खेल बन गई थी। नवाब आसफ़ुद्दौला के शासनकाल में यह मनोरंजन का प्रमुख साधन थी। 
 
संदेह: पर्सिया से आई पतंग का दावा इसलिए सच नहीं है क्योंकि मुगल या मुस्लिम काल के पहले से ही भारत में पतंग उड़ाने का प्रचलन रहा है जिसके कई प्रमाण मिलते हैं। जैसे तमिल की कंबन रामायण जो 12वीं शताब्दी में लिखी गई थी उसमें इसके प्रमाण मिलते हैं। 12वीं शताब्ती में तो मुस्लिमों का आक्रामण प्रारंभ ही हुआ था।
 
निष्कर्ष: पतंग का जनक देश भारत और चीन में से कोई एक हो सकता है। इस पर शोध किए जाने की जरूरत है, लेकिन इसे मुगल काल से जोड़ना अनुचित है।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Numerology Horoscope: 23 से 29 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें साप्ताहिक भविष्यफल

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, जानें इस पावन दिन के नियम, महत्व और अचूक उपाय

वैकुण्ठ चतुर्दशी 2026: जब महादेव को अर्पित करने के लिए श्रीहरि ने निकाल दिया था अपना नेत्र, जानें इस पावन दिन का महत्व और पूजा समय

राहु का मकर राशि में प्रवेश, 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

सभी देखें

Weekly Horoscope: 23 से 29 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, आखिरी सप्ताह किसके लिए लाएगा खुशियां? जानें अपना भविष्यफल

Dev Uthani Ekadashi 2026: 21 या 22 नवंबर, कब है देवउठनी एकादशी का पारण? यहां जानें प्रदोष काल मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Dev Diwali 2026 Date: देवउठनी एकादशी या कार्तिक पूर्णिमा, कब मनाई जाएगी देव दिवाली? यहां दूर करें सारा कन्फ्यूजन

Budh Nakshatra Parivartan: विशाखा नक्षत्र में बुध की एंट्री, जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

20 November Birthday: आपको 20 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख