Hanuman Chalisa

शिवाजी की प्रतिमा बनाने वाला यूपी से गिरफ्तार, घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2024 (11:25 IST)
मुंबई। पुलिस ने महाराष्ट्र में सिंधुदुर्ग जिले के एक किले में स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने की घटना के सिलसिले में इसके निर्माण में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यादव को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। हाल में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढह जाने के बाद राज्य में बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था।
 
अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किए गए परमेश्वर रामनरेश यादव ने मराठा योद्धा शिवाजी की 35 फुट ऊंची प्रतिमा को आकार देते समय घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया था। शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढह जाने की घटना में यादव की भूमिका सामने आने के बाद उसे गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। वह उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का निवासी है।
 
अधिकारी ने बताया कि यादव को शिवाजी महाराज की प्रतिमा के अलग-अलग हिस्सों की जोड़कर इसके निर्माण का काम सौंपा गया था। निर्माता ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा बनाने के लिए घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया तथा उसने प्रतिमा के विभिन्न हिस्सों को वेल्डिंग के जरिए ठीक से नहीं जोड़ा।
 
उन्होंने बताया कि तकनीकी विश्लेषण में पता चला कि इस्पात से बनाई गई प्रतिमा के कुछ हिस्सों में जंग लग गई थी, जिससे यह पता चलता है कि इसके निर्माण में निम्न गुणवत्ता वाली सामग्री का इस्तेमाल किया गया था। यादव की भूमिका सामने आने के बाद उसे भी आरोपी बनाया गया और गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिंधुदुर्ग जिले की मालवण तहसील के राजकोट किले में स्थापित की गई शिवाजी महाराज की प्रतिमा का पिछले साल चार दिसंबर को नौसेना दिवस के उपलक्ष्य पर अनावरण किया था, लेकिन इस साल 26 अगस्त को तेज हवाओं के बीच यह प्रतिमा ढह गई थी। प्रतिमा के मूर्तिकार-ठेकेदार जयदीप आप्टे और सलाहकार चेतन पाटिल को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

सभी देखें

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

गाजियाबाद में चलती कार में 'क्लिनिक', अवैध भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

उत्तराखंड सरकार के 5 साल, मुख्यमंत्री धामी का दमदार नेतृत्व, प्रदेश की राजनीति में रचा नया इतिहास

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

अगला लेख