1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. fire in lokhandwala complex, 3 dies

मुंबई में बहुमंजिला इमारत में आग, 3 लोगों की मौत

maharashtra news in hindi
mumbai fire news : मुंबई के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में 14 मंजिला आवासीय इमारत में बुधवार की सुबह आग लग जाने से तीन लोगों की मौत हो गई।
 
नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि आग सुबह करीब आठ बजे अंधेरी इलाके में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के फोर्थ क्रॉस रोड पर स्थित रिया पैलेस बिल्डिंग की 10वीं मंजिल पर एक फ्लैट में लगी।
 
नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की घटना में घायल तीन लोगों को कूपर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत लाया हुआ घोषित कर दिया। नगर निकाय के अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान चंद्रप्रकाश सोनी (74), कांता सोनी (74) और पेलुबेटा (42) के रूप में हुई है।
 
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे तक आग बुझा ली गई। अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण अब तक ज्ञात नहीं है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Manipur Violence: मणिपुर में आगजनी में शामिल 3 लोग गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद