Daily Horoscope
✕

सत्यपाल मलिक बोले, महाराष्ट्र में होगा भाजपा का सफाया

Updated: रविवार, 22 सितम्बर 2024 (16:01 IST)
Maharashtra elections : जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने रविवार को कहा कि वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में विपक्षी महा विकास आघाडी (MVA) के लिए प्रचार करेंगे। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा का ‘सफाया हो जाएगा।
 
जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने में अहम भूमिका निभाने वाले मलिक मुंबई में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास पर उनसे मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
 
महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए नवंबर में चुनाव प्रस्तावित है। राज्य में सत्तारूढ़ महायुति में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना, भाजपा और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल है। विपक्षी एमवीए में शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और शरद पवार नीत राकांपा (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं।
 
महाराष्ट्र में आगामी चुनाव के बारे में पूछने पर मलिक ने कहा कि भाजपा को न केवल बड़ा झटका लगेगा, बल्कि राज्य चुनाव में पार्टी का सफाया हो जाएगा। उद्धव ठाकरे इस चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव देश के राजनीतिक परिदृश्य पर महत्वूपर्ण असर डालेगा। राज्य चुनाव के नतीजे भाजपा के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम करेंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

दुबई में होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट दल की उपकप्तान बनीं इंदौर की अनादि तागड़े

Delimitation Bill 2026 : परिसीमन बिल पर विपक्ष में रार, स्टालिन-शरद पवार को मनाएंगे सोनिया-खरगे, अखिलेश यादव ने जारी किया व्हिप

Anant Ambani : ब्रज के विकास के लिए रिलायंस समूह की 18 करोड़ रुपए की सौगात, गुरु सान्निध्य में अनंत अंबानी ने की गिरिराज परिक्रमा

अहमदाबाद में GCCI की वार्षिक बैठक आयोजित, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उद्योगपतियों से की मुलाकात

जिसे समाज ने वर्षों तक 'शर्म' समझा, वही निकला मेडिकल साइंस का 'खजाना', पीरियड्स के खून से लैब में बन रहा दिल का टिशू और पकड़ी जा रहीं गंभीर बीमारियां!

अगला लेख