kundali milan
✕

नागपुर हिंसा : दंगाइयों की भीड़ ने महिला कांस्टेबल से की छेड़छाड़, निर्वस्त्र करने की कोशिश की

Updated: बुधवार, 19 मार्च 2025 (14:53 IST)
Nagpur violence in hindi : मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन के बाद नागपुर शहर में भड़की हिंसा के दौरान दंगाइयों की भीड़ ने एक महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ की और उसे निर्वस्त्र करने की कोशिश की। ALSO READ: Nagpur Violence: कोई दूध लेने गया था तो किसी को पकड़नी थी ट्रेन, अब लड़ रहे हैं जिंदगी की जंग
 
अधिकारियों ने बताया कि हिंसा के दौरान भीड़ ने पुलिस पर पेट्रोल बम भी फेंके। उन्होंने कहा कि पुलिस अब तक 51 दंगाइयों को गिरफ्तार कर चुकी है और उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कुल 57 धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
 
सोमवार की रात साढ़े सात बजे के करीब मध्य नागपुर में हिंसा भड़क गई और पुलिस पर पथराव किया गया। बताया जाता है कि हिंसा इस अफवाह के बाद फैली कि औरंगजेब की कब्र हटाने के लिए एक दक्षिणपंथी संगठन द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान एक समुदाय के धार्मिक ग्रंथ को जला दिया गया।
 
इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि हिंसा के सिलसिले में नागपुर में कुल पांच प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। गणेशपेठ थाने में दर्ज की गई एक प्राथमिकी में कहा गया है कि शहर के भालदारपुरा चौक पर लोगों का एक समूह इकट्ठा हुआ और पुलिसकर्मियों पर हमला करना शुरू कर दिया। भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पेट्रोल बम और पत्थर भी फेंके। ALSO READ: दो अफवाहें जिनसे सुलगा नागपुर, सरकार और शहर दोनों आपके, फिर हिंसा की साजिश का आरोप किस पर लगा रही बीजेपी?
 
उन्होंने कहा कि अंधेरे का फायदा उठाकर भीड़ ने दंगा नियंत्रण पुलिस (RCP) की एक महिला कांस्टेबल और उसकी वर्दी को छूने की कोशिश की तथा उसे निर्वस्त्र करने का प्रयास किया। भीड़ ने अन्य महिला पुलिसकर्मियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और अश्लील टिप्पणियां कीं। दंगाइयों ने उनकी तरफ आपत्तिजनक इशारे भी किए और उन पर हमला भी किया।
 
संवेदनशील इलाकों में कर्फ्यू जारी : नागपुर में सोमवार रात हुई हिंसा के बाद स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन शहर के कई संवेदनशील इलाकों में कर्फ्यू जारी है। संवेदनशील इलाकों में दो हजार से अधिक सशस्त्र पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह, त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) और दंगा नियंत्रण पुलिस (RCP) द्वारा पुलिस उपायुक्त रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में गश्त की जा रही है।
 
पुलिस की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अब कोतवाली, गणेशपेठ, तहसील, लकडगंज, पाचपावली, शांति नगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामवाडा, यशोधरा नगर और कपिल नगर पुलिस थाना क्षेत्र में आने वाले इलाकों में कर्फ्यू प्रभावी है। कर्फ्यू के दौरान संबंधित इलाकों के पुलिस उपायुक्त सड़कों पर वाहनों की आवाजाही के बारे में निर्णय लेंगे।
edited by : Nrapendra Gupta  
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

CM योगी के हाथों 46 हजार 800 युवाओं को मिला टैबलेट

CM योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल

UP Khadi Mahotsav 2026 : यूपी में खादी को मिला नया विस्तार, 150 स्टॉल पर दिखेगा देसी हुनर, रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

अगला लेख